एक्सप्लोरर

एंटीलिया केस: NIA ने 6 आपराधिक धाराओं के तहत दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू की

मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर पास एक स्कॉर्पियो मिली थी जिसमें से 20 जिलेटिन की छड़ें और एक धमकी भरा पत्र भी बरामद हुआ था. इस मामले की शुरुआती जांच मुंबई पुलिस ने की थी. बाद में एनआईए को जांच की जिम्मेदारी दी गई.

नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की एंटीलिया के पास मिले विस्फोटक मामले मे एऩआईए ने छह आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. एनआईए इस मामले मे एंटीलिया के मुख्य सुरक्षा अधिकारी समेत उन तमाम पुलिस अफसरों से भी पूछताछ करेगी जिन्होंने अब तक इस मामले की जांच की है. एनआईए इस बात की भी जांच करेगी कि इस मामले के मुख्य गवाह हिरेन की मौत कहीं साजिश का हिस्सा तो नहीं थी?

एंटीलिया के पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी में जिलेटिन की 20 छड़ों के साथ एक धमकी भरा पत्र भी बरामद हुआ था, जिसमें अंबानी परिवार को धमकी दी गई थी. इस मामले की आरंभिक जांच मुंबई पुलिस ने की थी औऱ इस मामले में सामने आई गाड़ी के कथित मालिक हिरेन मनसुख से पूछताछ भी की थी. बाद में हिरेन की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी और मामला जांच के लिए सोमवार को नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी यानी एनआईए को सौंप दिया गया.

अब एनआईए ने इस मामले में छह आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. एनआईए के एक आईजी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम मुंबई रवाना होने जा रही है जो एंटीलिया के मुख्य सुरक्षा अधिकारी समेत अनेक अहम लोगों से पूछताछ करेगी. सूत्रों के मुताबिक, एनआईए यह जांच भी करेगी कि इस मामले में कथित मुख्य गवाह हिरेन की मौत कहीं साजिश का हिस्सा तो नहीं है?

सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में एनआईए ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच के लिए 3 विशेष टीमों का गठन किया है. आईजी स्तर के अधिकारी जांच के इंचार्ज होंगे. साथ ही एनआईए ने मुंबई पुलिस से मामले में अब तक हुई जांच की रिपोर्ट मांगी है. सूत्रों के मुताबिक, एनआईए ने इस मामले में मुंबई पुलिस से उन सभी बयानों की कॉपी के साथ जो फॉरेंसिक रिपोर्ट अब तक आई है, उन सभी की कापी मांगी है.

साथ ही एनआईए इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों से भी पूछताछ करेगी. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में मृतक कथित मुख्य गवाह के घर एनआईए टीम जाएगी जिससे कोई अहम क्लू मिल सके. ध्यान रहे कि हिरेन की मौत के मामले में भी मुंबई पुलिस ने उनकी पत्नी के बयान के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है. मुंबई पुलिस के एक पुलिस अधिकारी सचिन वजे को लेकर भी इस मामले में आरोप प्रत्यारोप लग रहे है. फिलहाल एनआईए की जांच जारी है.

राहुल के ‘बैकबेंचर’ वाले बयान पर बोले सिंधिया- अपनी चिंता करें, मेरी छोड़ दें, मैं ऊपर उठ चुका हूं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget