एक्सप्लोरर

Antilia Case: मीठी नदी से बरामद सामान से बढ़ेंगी वाजे की मुसीबतें, राउत बोले- मैंने सरकार को आगाह किया था

एनआईए की सर्च टीम को गोताखोरों की मदद से मीठी नदी से एक प्रिंटर बरामद हुआ है. एनआईए नदी से मिले इन उपकरणों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजने वाली है.एबीपी न्यूज से बातचीत में संजय राउत ने कहा कि मैंने आगाह किया था कि वाजे सरकार के लिए समस्या खड़ी कर सकता है.

मुंबई: एंटीलिया केस की जांच के दौरान मुंबई की मीठी नदी से निकलने वाले सबूत पूरे मामले में नए एंगल सामने ला रहे हैं. एनआईए की सर्च टीम को गोताखोरों की मदद से मीठी नदी से एक प्रिंटर बरामद हुआ है. साढ़े तीन घंटे चले ऑपरेशन के बाद नदी ने ऐसे कई राज उगले हैं ,जो सचिन वाजे की मुसीबत बनने वाले हैं. एनआईए नदी से मिले इन उपकरणों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजने वाली है.

क्या योजना के तहत कारें चुराई गईँ?

औरंगाबाद के रहने वाले विजय नाडे ने दावा किया है कि मीठी नदी से मिली नंबर प्लेट उनकी चोरी हुई इको गाड़ी की है, जो 16 नवंबर 2020 को चोरी हुई थी. अब सवाल ये है कि क्या ये योजना और भी पहले से बुनी गई? क्या योजना के तहत कारें चुराई गईँ?

मनसुख हिरेन का शव पांच मार्च को मुंब्रा के रेतीबंदर की खाड़ी से मिला था. शव ये सोचकर फेंका गया कि हाईटाइड के साथ ही दरिया में बह जाएगा. लेकिन दरिया से शव बरामद कर लिया गया.  मनसुख मर्डर केस में हीविनायक शिंदे और नरेश गोरे को एनआईए अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 7 अप्रैल तक एनआईए हिरासत में भेज दिया गया.

सचिन वाजे के नाम पर एक और कार बरामद

मनसुख ने वाजे के कहने पर ही स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी की झूठी शिकायत दर्ज कराई थी. लेकिन क्यों? इसका जवाब मिलना अभी बाकी है जो एनआईए वाजे और विनायक से पूछने की कोशिश करेगी. इस बीच सचिन वाजे की एक और महंगी गाड़ी आउटलैंडर मुंबई के कामोठे इलाके की एक सोसाइटी में खड़ी मिली है. सोसाइटी के लोगों ने पुलिस को खबर दी तो पता चला की ये गाड़ी भी सचिन वाजे के नाम पर है.

वाजे को लेकर मैंने सरकार को आगाह किया था- राउत

वाजे के गुनाह सामने आ रहे हैं तो शिवसेना की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. कुछ दिन पहले तक शिवसेना नेता संजय राउत वाजे का बचाव कर रहे थे, लेकिन अब उन्होंने पलटी मार दी. एबीपी न्यूज से बातचीत में संजय राउत ने कहा कि मैंने आगाह किया था कि वाजे सरकार के लिए समस्या खड़ी कर सकता है.

एनआईए की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, इस मुद्दे पर वाजे की मुश्किलें बढ़ रही हैं. वाजे के चलते पहले कमिश्नर की छुट्टी हुई और गृहमंत्री अनिल देशमुख और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से भी सवाल पूछे जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

बंगाल चुनाव: अगर BJP जीती तो क्या चुने हुए विधायकों से ही बनेगा सीएम? जानें दिलीप घोष का जवाब

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, अब रात में नहीं इस्तेमाल कर सकेंगे मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget