एक्सप्लोरर

जलीकट्टू को लेकर हुए प्रदर्शन में शामिल थे देश विरोधी और असामाजिक तत्व: सीएम पनीरसेल्वम

चेन्नई: जलीकट्टू आयोजित कराने की मांग को लेकर हुए प्रदर्शनों और हिंसा के लिए ‘देश विरोधी, असामाजिक और चरमपंथी तत्वों’ को जिम्मेदार ठहराते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने आज कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन को भटकाने की कोशिश करने वाली ‘बुरी ताकतों’ की पहचान कर उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा.

मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने कहा कि ऐसे तत्वों ने उन छात्रों को ‘‘जलीकट्टू आयोजित करने के लिए उठाए गए कानूनी कदमों का जश्न भी नहीं मनाने दिया, जिन्होंने इसके लिए योगदान किया था.’’

पनीरसेल्वम ने कहा, ‘‘देश विरोधी, असामाजिक और चरमपंथी तत्व छात्रों, युवाओं और आम लोगों की ओर से जलीकट्टू के आयोजन के लिए हो रहे प्रदर्शनों में घुस आए थे. इन लोगों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को उनके मूल उद्देश्य से भटका दिया, प्रदर्शनकारियों को वहां से हटने नहीं दिया, पुलिसकर्मियों पर हमला किया और हिंसा करके जानमाल को खतरे में डाल दिया.’’

बहरहाल, पत्थरबाजी किए जाने और भीड़ की ओर से किए गए हमले जैसे उकसावे के बाद भी पुलिस ने संयंम बनाए रखा, ‘‘न्यूनतम बल’’ का इस्तेमाल किया और कभी फायरिंग या लाठीचार्ज नहीं किया.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कहना चाहूंगा कि पुलिस ने न्यूनतम बल का इस्तेमाल किया और लोगों की जान और सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा की .’’ विधानसभा में विपक्ष के नेता एम के स्टालिन की ओर से प्रदर्शनकारियों पर ‘‘लाठीचार्ज’’ के मामले पर स्पष्टीकरण देने की मांग के बाद पनीरसेल्वम ने विस्तृत बयान दिया .

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ प्रदर्शनकारी प्रदर्शन को गणतंत्र दिवस तक खींचना चाहते हैं. ये लोग काले झंडे दिखाना और समस्या खड़ी करना चाहते थे. पनीरसेल्वम ने कहा कि कुछ लोगों ने पृथक तमिलनाडु की मांग वाले नारे भी लगाए. उन्होंने कहा कि इस बात के प्रमाण हैं कि कुछ लोग ओसामा बिन लादेन की तस्वीरें लिए हुए थे . साथ ही गणतंत्र दिवस का बहिष्कार करने वाले पोस्टर भी उनके पास थे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंसा के दौरान पुलिस ने लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कम बल का प्रयोग किया. उन्होंने कहा कि इस हिंसा में कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए और उनके वाहन क्षतिग्रस्त हुए .उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार, जिसमें द्रमुक भी सहयोगी था, के शासनकाल में 2011 में जलीकट्टू पर पाबंदी लगाई गई थी . उन्होंने राज्य में जलीकट्टू के आयोजन में पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जयललिता के लगातार प्रयासों की भी याद दिलाई.

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि किन हालात में पिछले हफ्ते राज्य सरकार ने जलीकट्टू के आयोजन की अनुमति संबंधी अध्यादेश को लागू किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget