एक्सप्लोरर

मुख्य सचिव मामला: केजरीवाल और विधायकों से पूछताछ कर सकती है पुलिस,  CCTV रिकॉर्डिंग में मिली गड़बड़ी

केजरीवाल के घर से 21 सीसीटीवी कैमरों को हार्डडिस्क को बरामद किया गया है. जिनमे से 14 में रिकॉर्डिंग पाई गई है जबकि सात में रिकॉर्डिंग नही मिली है.

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से कथित तौर पर मारपीट और बदसलूकी करने के मामले में दिल्ली पुलिस मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मीटिंग में मौजूद विधायको को नोटिस भेज कर पूछताछ कर लिए बुला सकती है. बता दें कि पुलिस को केजरीवाल के घर लगे सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग में गड़बड़ी मिली है.

केजरीवाल के घर पुलिस ने की करीब दो घंटे जांच

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में पाया गया है कि सीसीटीवी फुटेज की टाइमिंग में अंतर है. शुक्रवार को इस मामले में दिल्ली पुलिस की सुबह करीब 11.30 बजे मामले की जांच करने के लिए केजरीवाल के घर पहुंची थी. जहां केजरीवाल के घर में दिल्ली पुलिस की टीम ने करीब दो घटे तक जांच की.

पुलिस के मुताबिक, केजरीवाल के घर से 21 सीसीटीवी कैमरों को हार्डडिस्क को बरामद किया गया है. जिनमे से 14 में रिकॉर्डिंग पाई गई है जबकि सात में रिकॉर्डिंग नही मिली है.

चौकानें वाली बात है कि पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज बाकी टाइमिंग में भी 40 मिनट 42 सेकेण्ड का अंतर पाया गया है. पुलिस सूत्र बताते है कि जांच के दौरान कुछ कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई है, जिनमें से एक पीडब्लूडी के जेई है तो दूसरे सीसीटीवी ऑपरेट करने वाले कर्मचारी भी है.

कैबिनेट सेक्रेटरी से मुलाकात कर पीएम तक बात पहुंचाएंगे नौकरशाह

इस मामले को लेकर आईएएस एसोसिएशन, दानिक्स अफसर असोसिएशन और केंद्रीय सचिवालय सेवा के प्रतिनिधि आज दोपहर 12 बजे कैबिनेट सेक्रेटरी पीके सिन्हा से मुलाकात करेंगे. अधिकारी कैबिनेट सेक्रेटरी के जरिये पीएम मोदी तक अपनी बात पहुंचाना चाहते हैं.

अधिकारियों की मांग है कि केन्द्र इस मामले पर दखल दें, जिससे अधिकारी भयमुक्त वातावरण में काम कर सकें. कैबिनेट सेक्रेटरी देश के नंबर 1 नौकरशाह माने जाते है.

कल आईएएस एसोसिएशन ने की थी पीएमओ में राज्यमंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह से मुलाक़ात

गौरतलब है कि शुक्रवार को आईएएस और दानिक्स अफसरों ने पीएमओ में राज्यमंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह से मुलाक़ात कर केंद्र सरकार से संरक्षण देने की मांग की. आईएएस एसोसिएशन और दानिक्स अफसर असोसिएशन के अफसरों ने केजरीवाल सरकार के मंत्रियों और विधायकों पर गंभीर आरोप लगाते कहा कि मामला सिर्फ मुख्य सचिव की पिटाई तक सीमित नहीं है. तमाम प्रशासनिक अधिकारियो पर दबाब डाल कर मनमाफ़िक फैसले कराए जाते हैं.

कमरे में विधायक अपने समर्थकों के साथ घुसकर चैंबर बन्द कर धमकी दी जाती है कि अगर उनके मुताबिक़ फैसले पर साईन नहीं करते तो उन्हें जाने नहीं दिया जायेगा. यहाँ तक कि महिला अफसरों को भी बदसलूकी का सामना करना पड़ता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
दोस्तों, परिवार के लोगों को राजस्थान पुलिस ने किया फोन, तो भड़के सीजेपी के आशुतोष रांका, बोले- मुझसे ही पूछ लो...
दोस्तों-परिवार के लोगों को राजस्थान पुलिस ने किया फोन, भड़के CJP के आशुतोष रांका- 'मुझसे ही पूछ लो...'
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पायलट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पायलट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा

वीडियोज

Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
Embed widget