एक्सप्लोरर

दिल्ली: इजरायली एम्बेसी के पास हुए धमाके में मिला एक और CCTV कैमरा, फुटेज की हो रही है जांच

दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक कल इजरायली एम्बेसी के पास हुए धमाके में एक और सीसीटीवी कैमरा की बरामदगी की गई है और उसके फुटेज की जांच पुलिस कर रही है. वहीं घटनास्थल से आधा जला हुआ पिंक दुपट्टा भी मिला है.

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक इजरायली एम्बेसी के पास हुए धमाके में मिले एक और सीसीटीवी फुटेज में एक कैब दिखाई दी है जिसने 2 लोगों को उस जगह पर उतारा था और उसके बाद कैब चली गई. दोनों संदिग्ध पैदल ही ब्लास्ट वाली जगह की तरफ जा रहे. स्पेशल सेल ने उस कैब चालक से संपर्क किया है.

आरोपी संदिग्धों के हुलिए का खाका तैयार किया जा रहा है. दोनों संदिग्ध वहां से पैदल गए थे. दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक. शुरुआती जांच में ये साफ हो चुका है कि कम इंटेंसिटी के ब्लास्ट के पीछे मकसद सिर्फ एक मैसेज देना था, कि इससे बड़ा धमाका भी कर सकते हैं. इस ब्लास्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं, क्योंकि ये ब्लास्ट किसी बड़ी साजिश का ट्रायल हो सकता है.

पुलिस को मौके से एक सीसीटीवी कैमरा मिला है 

पुलिस को मौके से एक सीसीटीवी कैमरा मिला है जिसके फुटेज की जांच की जा रही है. जहां ब्लास्ट हुआ वहां गड्ढा हुआ है. वहां से बॉल बारिंग मिले है. फ़ॉरेंसिक टीम को शुरुआती जांच में अमोनियम नाइट्रेट के इस्तेमाल के निशान मिले हैं, क्योंकि गड्ढा कम हुआ था, RDX का इस्तेमाल होता तो गड्ढा और इम्पैक्ट ज्यादा होता. मौके पर एक पिंक कलर का दुपट्टा मिला है, जोकि आधा जला हुआ है.

पुलिस ब्लास्ट के पिंक दुपट्टे का कनेक्शन तलाश रही है

पुलिस ब्लास्ट के पिंक दुपट्टे का कनेक्शन तलाश रही है. मौके से कागज मिला है जिस पर ऊपर लिखा है टू दी इजराइली एम्बेसडर. जोकि मौके से महज 12 गज की दूरी पर मिला है, जिसके फिंगर प्रिंट ट्रेस किए जायेंगे. ये लेटर इजराइल के एम्बेसडर के लिए लिखा गया था, इसमें अंदर क्या लिखा गया है ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है.

दिल्ली पुलिस के कमिश्नर ने घटनास्थल का मुआयना किया

इजरायली दूतावास के बाहर हुए विस्फोट के बाद दिल्ली पुलिस के कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने घटनास्थल का मुआयना किया. एस.एन. श्रीवास्तव ने कहा है कि इस मामले की जांच स्पेशल सेल करेगा. अभी कुछ नहीं कह सकते हैं. इजरायली दूतावास के बाहर कम तीव्रता वाला आईईडी विस्फोट को लेकर मौके पर मौजूद जांच अधिकारी ने कहा है कि 2 टीमें आयी हुई थी. करीब 10 लोगों की टीम थी. सैंपल कलेक्ट कर के स्पेशल सेल आईओ को दे दिया गया है. फोरेंसिक जांच के बाद ही कुछ पता चल पाएगा. वहीं, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने इजराइल के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मीर बेन शब्बात से बात की. उन्होंने दूतावास के बाहर हुए हमले की जांच के बारे में अवगत कराया.

ये भी पढ़ें 

अमित शाह का बंगाल दौरा रद्द, किसान आंदोलन और इजरायल दूतावास के पास ब्लास्ट के चलते लिया फैसला

किसान आंदोलन के बीच हरियाणा के 14 जिलों में इंटरनेट और SMS सर्विस पर रोक, 3 जिलों में पहले से ही है प्रतिबंध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दोष मच्छरों का या सिस्टम का? असेंबली में ‘मच्छरदानी’ पहनकर पहुंचे BRS विधायक, मचा हंगामा
दोष मच्छरों का या सिस्टम का? असेंबली में ‘मच्छरदानी’ पहनकर पहुंचे BRS विधायक, मचा हंगामा
Hyderabad News: अस्पताल में जिंदगी-मौत के बीच जूझ रहे उस्मानिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर, परिवार के पास नहीं बचे इलाज के पैसे
अस्पताल में जिंदगी-मौत के बीच जूझ रहे उस्मानिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर, परिवार के पास नहीं बचे इलाज के पैसे
ED की बड़ी कार्रवाई: I-PAC दफ्तरों और अधिकारियों के ठिकानों पर देशभर में छापेमारी
ED की बड़ी कार्रवाई: I-PAC दफ्तरों और अधिकारियों के ठिकानों पर देशभर में छापेमारी
Middle East Tensions: होर्मुज खुलवाने के लिए 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन ने भारत को दिया शामिल होने का न्योता
होर्मुज खुलवाने के लिए 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन ने भारत को दिया शामिल होने का न्योता

वीडियोज

कैसे बनी Rolls-Royce? एक गरीब लड़के ने बनाई दुनिया की सबसे लग्ज़री कार कंपनी #autolive
धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: पाकिस्तान नहीं रूस करेगा अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता? एक्शन में पुतिन, सऊदी प्रिंस MBS को लगाया फोन
PAK नहीं रूस करेगा US और ईरान के बीच मध्यस्थता? एक्शन में पुतिन, सऊदी प्रिंस MBS को लगाया फोन
पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने बिहार में अपहरण के इतिहास की खोली 'फाइल', CM नीतीश का भी लिया नाम
पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने बिहार में अपहरण के इतिहास की खोली 'फाइल', CM नीतीश का भी लिया नाम
38,424 करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट... दुनिया खरीद रही भारत के हथियार, राजनाथ सिंह ने दिया ऐसा डेटा, PAK को लगेगी मिर्ची
38,424 करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट... दुनिया खरीद रही भारत के हथियार, राजनाथ सिंह ने दिया ऐसा डेटा, PAK को लगेगी मिर्ची
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
कौन हैं 23 साल के Shivang Kumar? जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने दिया IPL डेब्यू का मौका, जानें उनके बारे में सबकुछ
कौन हैं 23 साल के Shivang Kumar? जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने दिया IPL डेब्यू का मौका
Explained: क्या 2026 में सूख जाएंगे पेट्रोल पंप? क्यों कहा जा रहा 1973 जैसा तेल संकट लौट आया! जानें तब-अब में 5 बड़े फर्क
क्या 2026 में सूख जाएंगे पेट्रोल पंप? क्यों कहा जा रहा 1973 जैसा तेल संकट लौट आया!
Beetroot Lip Balm: होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
Viral video: पुलिस को गश्त करते देखा तो डर गई मासूम और पकड़ लिए कान, वीडियो देख छूटेगी हंसी
पुलिस को गश्त करते देखा तो डर गई मासूम और पकड़ लिए कान, वीडियो देख छूटेगी हंसी
Embed widget