एक्सप्लोरर

अमित शाह का बंगाल दौरा रद्द, किसान आंदोलन और इजरायल दूतावास के पास ब्लास्ट के चलते लिया फैसला

गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल दौरा रद्द कर दिया है. शाह पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर 30 जनवरी को जाने वाले थे.

नई दिल्ली: गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल का दो दिवसीय दौरा रद्द कर दिया है. उन्होंने दिल्ली में किसान आंदोलन और इजरायल दूतावास के पास हुए ब्लास्ट के चलते बनी स्थिति की वजह से यह फैसला लिया है.

बता दें कि शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे नई दिल्ली स्थित इजरायल के दूतावास के नजदीक मामूली आईईडी विस्फोट हुआ. इसमें कई गाड़ियों के शीशे टूट गए. इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव से बात की.

अधिकारियों ने कहा कि घटना के बाद गृहमंत्री दिल्ली पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं और स्थिति पर निरंतर नजर रखे हुए हैं.

वहीं दूसरी तरफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन चल रहा है. सिंघू बॉर्डर पर आज स्थानीय लोगों और किसानों के बीच झड़प हो गई. इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण है.

पश्चिम बंगाल में होने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की चुनावी तैयारियों के लिए शुक्रवार रात तक अमित शाह कोलकाता पहुंचने वाले थे. 30 और 31 जनवरी को उनका राज्य में कई कार्यक्रम था.

बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के साथ शनिवार की सुबह शाह इस्कॉन, मायापुर जाने वाले थे. इसके बाद वह उत्तरी 24 परगना स्थित ठाकुरनगर में उनका कार्यक्रम था. रविवार को हावड़ा में उनकी रैली थी.

पश्चिम बंगाल की सभी 294 विधानसभा सीटों पर अप्रैल-मई के महीने में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है. यहां बीजेपी सत्तारूढ़ टीएमसी को कड़ी चुनौती पेश करने की तैयारी में है.

Delhi Blast : दूतावास के नजदीक ब्लास्ट के बाद इजरायल के विदेश मंत्री ने कहा- भारत सरकार को पूरा सहयोग देंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
बंगाल में अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, लॉकेट चटर्जी बोलीं- 'TMC की सरकार में...'
बंगाल में अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, लॉकेट चटर्जी बोलीं- 'TMC की सरकार में...'
सोनम वांगचुक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी... मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, संसद में विपक्ष उठाएगा ये मुद्दे
सोनम वांगचुक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी... मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, संसद में विपक्ष उठाएगा ये मुद्दे
'गैर-कानूनी हिरासत', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की याचिका, तत्काल सुनवाई की मांग
'गैर-कानूनी हिरासत', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की याचिका, तत्काल सुनवाई की मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Embed widget