एक्सप्लोरर

'गरीब राज्य' बिहार के 28 में 22 मंत्री करोड़पति, संपत्ति के मामले में बेटे से गरीब हैं सीएम नीतीश

संपत्ति के घोषणा के मुताबिक नीतीश कैबिनेट में बीजेपी के सुरेश कुमार शर्मा सबसे अमीर मंत्री हैं. सुरेश कुमार शर्मा के पास 10 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है. सुरेश कुमार शर्मा बिहार के शहरी विकास और आवास मंत्री हैं. वहीं नीतीश सरकार के मंत्री और बीजेपी विधायक राणा रंधीर के पास सबसे कम 23.10 लाख की संपत्ति है.

नई दिल्ली: बिहार देश के गरीब राज्यों में एक है लेकिन यहां के मंत्री करोड़पति हैं. बिहार में नीतीश कुमार की सरकार में 28 में से 22 मंत्री ऐसे हैं जो करोड़पति हैं. खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी भी करोड़पति हैं. संपत्ति की सालाना घोषणा में ये बात सामने आई है. खास बात ये कि सीएम नीतीश कुमार के पास अपने बेटे से कम संपत्ति है तो वहीं उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी संपत्ति के मामले में अपनी पत्नी से पीछे हैं.

संपत्ति की घोषणा के मुताबिक नीतीश कैबिनेट में बीजेपी के सुरेश कुमार शर्मा सबसे अमीर मंत्री हैं. सुरेश कुमार शर्मा के पास 10 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है. सुरेश कुमार शर्मा बिहार के शहरी विकास और आवास मंत्री हैं. नीतीश सरकार के मंत्री और बीजेपी विधायक राणारंधीर के पास सबसे कम 23.10 लाख की संपत्ति है. इतना ही नहीं बिहार के मंत्रियों के पास हथियार भी हैं. नीतीश सरकार के छह मंत्रियों ने बताया कि उनके पास लाइसेंस वाले हथियार हैं.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साल 2011 में ही सभी मंत्रियों को संपत्ति का सालाना ब्यौरा देना अनिवार्य कर दिया था.

सीएम नीतीश कुमार के पास 57 लाख रुपये की प्राइवेट प्रॉपर्टी है, इसमें दिल्ली के द्वारका स्थित एक फ्लैट भी शामिल है. लेकिन अगर उनके बेटे निशांत की संपत्ति को जोड़ दिया जाए तो नीतीश कुमार भी करोड़पति हैं. अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक सीएम नीतीश के नौ गायें और सात बछड़ें हैं, जिनकी कीमत 1.45 लाख रुपये है. इसके अलावा उनके पास फोर्ड इकोस्पॉर्ट्स कार है, जिसकी कीमत 11.32 लाख है.

संपत्ति के ब्यौरे के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के पास 2.37 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है. निशांत के बैंक खाते और दूसरे चल संपत्ति 1.18 करोड़ रुपये से ज्यादा हैं. उनके पास एक कार भी है, जिसकी कीमत छह लाख से ज्यादा है.

वहीं उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार के पास लगभग 94.92 लाख रुपये की संपत्ति है. इसके अलावा उनकी पत्नी जेसी जॉर्ज के पास 1.35 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है. सुशील कुमार मोदी की पत्नी लेक्चरर हैं. संपत्ति के ब्यौरे के मुताबिक सुशील कुमार मोदी के पास एक स्विफ्ट मिलेनियम कार है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में पेश होगा बिल, मंत्री जितेंद्र सिंह रखेंगे प्रस्ताव
पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में पेश होगा बिल, मंत्री जितेंद्र सिंह रखेंगे प्रस्ताव
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, जानें किसे मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, जानें किसे मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
‘सत्ता में बैठे लोगों से ज्यादा...’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले KTR?
‘सत्ता में बैठे लोगों से ज्यादा...’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले KTR?

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
Embed widget