एक्सप्लोरर

Anju Viral Audio: पाकिस्तान गई अंजू का ऑडियो वायरल, पति को फोन पर दी गालियां, बच्चों के लिए दी धमकी

Anju Nasarullah Case: पाकिस्तान पहुंचने के बाद अंजू के हाव भाव बदल गए हैं. ताजा मामले में उसका एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने पति अरविंद को गालियां दे रही है.

Anju Nasarullah Case: राजस्थान के अलवर से पाकिस्तान पहुंची अंजू लगातार सुर्खियों में है. वहां जाकर उसने इस्लाम धर्म कबूल कर फातिमा बन गई और अपने प्रेमी नसरुल्लाह से निकाह भी कर लिया. अब अंजू का एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने पति अरविंद से बात कर रही है, इस बातचीत में अंजू अरविंद को लगातार गालियां दे रही है.

हाल ही में अंजू ने भारत में रह रहे अपने पति अरविंद के पास कॉल किया. जिसका ऑडियो वायरल हो गया. वायरल ऑडियो में उसने अरविंद को बुरा-भला कहा, जिसके बाद दोनों की खूब बहस हुई. अंजू ने अरविंद से कहा कि तुम मीडिया में क्या-क्या बकवास कर रहे हो, कुछ भी बके जा रहे हो. अपने बारे में भी बताओ कैसे इंसान हो तुम. तू मीडिया के सामने नाच रहा है.

इसके जवाब में अरविंद कहता है कि तुमने भी तो वहां शादी कर ली, घूम रही है. इस पर अंजू कहती है ये मेरी मर्जी है, जो चाहूंगी वह करूंगी. मैं बच्चों के लिए वापस आऊंगी. हालांकि एबीपी न्यूज इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है.

इंटरव्यू में भी निकाली थी भड़ास

इससे पहले एक मीडिया संस्थान को दिए एक इंटरव्यू में अंजू ने मीडिया पर भी जमकर भड़ास निकाली थी. उसने कहा था, “मैं तो देख रहीं हूं कि आप लोग मेरे बारे में क्या-क्या कह रहे हैं. मुझे आने लायक नहीं छोड़ा, वहां कौन मेरी गारंटी लेगा, ना रिश्तेदार और ना बच्चे अपनाएंगे तो मैं कहां जाऊंगी? यहां मेरे ऊपर कोई दबाव नहीं है. सोशल मीडिया पर मेरे बारे में जो कहा जा रहा है, उस पर एक्शन ले सकती हूं. मैं अभी इंडिया की हूं, मैं सबको बता दूंगी कि मैं क्या कर सकती हूं.”

पति से झूठ बोलकर गई पाकिस्तान

अंजू की शादी अरविंद से हुई थी, जो राजस्थान में रहते हैं. उनकी 15 साल की बेटी और छह साल का बेटा है. अंजू के पति ने कहा कि वो झूठकर बोलकर पाकिस्तान गई है. वहीं अंजू से पाकिस्तान से वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वो वहां सुरक्षित है और वीजा लेकर गई है. जल्द ही वह वापस लौट आएगी.         

ये भी पढ़ें: MEA On Anju: अंजू के पाकिस्तान जाने और शादी करने पर क्या कुछ बोला भारतीय विदेश मंत्रालय?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget