एक्सप्लोरर

आंध्र प्रदेश में पंचायत चुनाव के पहले चरण में करीब 82 प्रतिशत मतदान

मतदान सुबह 6.30 बजे शुरू हुआ और अपराह्न 3.30 बजे समाप्त हुआ, जबकि शाम चार बजे वोटों की गिनती शुरू हुई.

अमरावती: आंध्र प्रदेश में 2,723 पंचायतों के लिए पहले चरण के चुनाव में 81.42 प्रतिशत मतदान हुआ. राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने यह जानकारी दी. हालांकि, एसईसी ने मतदान के लिए पात्र कुल मतदाताओं की संख्या नहीं बतायी. आयोग ने कहा, ‘‘राज्य निर्वाचन आयोग राज्य में ग्राम पंचायतों के पहले चरण के चुनाव सम्पन्न होने पर अपना संतोष व्यक्त करता है.’’

अधिकारियों ने कहा कि मतदान सुबह 6.30 बजे शुरू हुआ और अपराह्न 3.30 बजे समाप्त हुआ, जबकि शाम चार बजे वोटों की गिनती शुरू हुई. मतदान 20,157 वार्ड सदस्यों का चयन करने के लिए भी हुआ. पहले चरण पूरा होने के साथ ही तीन अन्य चरण में 21 फरवरी तक मतदान होगा. एसईसी ने उम्मीद जतायी कि यही रुख बाद में चरणों में भी जारी रहेगा.

पंचायत राज विभाग के अनुसार, पंचायत सरपंचों के 3,249 पदों के लिए चुनाव होने थे. हालांकि 525 को सर्वसम्मति से चुन लिया गया और नेल्लोर जिले में एक गांव के लिए कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया. 2,723 पंचायतों के लिए चुनाव हुआ.

सरपंच पदों के लिए 7,506 उम्मीदवार मैदान में थे जबकि वार्ड सदस्यों के लिए 43,601 उम्मीदवार मैदान में थे. चुनाव मतपत्रों से और राजनीतिक पार्टी के चिह्न के उपयोग किए बिना हुआ. विभाग ने कहा कि कुल 29,732 मतदान केंद्र बनाए गए थे. विभाग ने कहा कि कड़ी सुरक्षा के बीच कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार सभी आवश्यक सावधानी बरती गई और वायरस से संक्रमित मतदाताओं को पीपीई किट प्रदान की गई.

ये भी पढ़ें- Petrol Diesel Price: क्या दिल्ली में 35 रुपये में मिल सकता है पेट्रोल? टैक्स की कीमतों तले आम जनता पर पड़ रहा भारी बोझ UP के कासगंज में कानपुर जैसा कांड, शराब माफिया पर छापे के लिए गई पुलिस पर हमला, कांस्टेबल शहीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
CAPF अधिकारियों की याचिका पर SC का नोटिस, शीर्ष पदों पर IPS की नियुक्ति को चुनौती
CAPF अधिकारियों की याचिका पर SC का नोटिस, शीर्ष पदों पर IPS की नियुक्ति को चुनौती
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
7 साल में 36 देशों से लाए गए 275 भगोड़े अपराधी, शाह बोले- मोदी सरकार में…
7 साल में 36 देशों से लाए गए 275 भगोड़े अपराधी, शाह बोले- मोदी सरकार में…

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
Embed widget