एक्सप्लोरर

नई बीमारी की दस्तक! इस राज्य में 4 लाख मुर्गों की मौत से हड़कंप, वजह पता लगाने में जुटी सरकार

आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में करीबन 4 लाख मुर्गों की मौत की खबर है. बताया जा रहा है कि ये मौतें महज 45 दिनों में हुई हैं. इसकी जानकारी मिलते ही पशुपालन विभाग सतर्क हो गया है. 

आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में करीबन 4 लाख मुर्गों की मौत की खबर है. बताया जा रहा है कि ये मौतें महज 45 दिनों में हुई हैं. इसकी जानकारी मिलते ही पशुपालन विभाग सतर्क हो गया है. 

विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार (5 फरवरी, 2025) को जानकारी देते हुए बताया कि ये मौतें किस वजह से हुई है, ये जानने के लिए हमने मुर्गों के सैंपल लेकर टेस्टिंग के लिए भेज दिए हैं. पशुपालन विभाग के डायरेक्टर दामोदर नायडू ने कहा, "सैंपल लेकर भोपाल की हाई सिक्योरिटी लैब और विजयवाड़ा में भेज दिए हैं, ताकि पता लगाया जा सके, कि इन मौतों की वजह क्या है?''

'लापरवाही से फैला संक्रमण'

न्यूज एजेंसी PTI से बात करते हुए दामोदर नायडू ने कहा, ''पशुपालक संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए किए जाने वाले जैविक सुरक्षा उपायों को भी अपनाने से इनकार कर रहे हैं.'' उन्होंने आगे कहा, "कुछ पशुपालकों ने मृत पक्षियों को सड़क किनारे गड्ढा खोदकर दबा दिया था, तो वहीं कुछ मृत पक्षियों को नहर में दबा दिया गया.  इन वजहों से भी संक्रमण तेजी से फैला और बड़ी संख्या में मुर्गों की मौत हो गई.''

'गंभीर लक्षणों में वैक्सीन काम नहीं करती'

इतनी बड़ी संख्या में हुई मुर्गों की मौत को लेकर पशुपालन विभाग के कुछ अधिकारियों का कहना है कि उन्हें आशंका है कि इन मौतों की वजह एवियन इन्फ्लूएंजा भी हो सकता है, क्योंकि भोपाल की लैब से भी एवियन इन्फ्लूएंजा की पुष्टि हो गई है. उनका कहना है कि एवियन इन्फ्लूएंजा के हल्के लक्षणों के लिए तो वैक्सीन है, लेकिन गंभीर लक्षणों पर वैक्सीन काम नहीं करती, इसलिए बेहतर होगा कि पोल्ट्री फॉर्म के संचालक बेहतर सुरक्षा उपाय अपनाए. और साफ-सफाई का भी ध्यान रखें

सरकार से मांगा मुआवजा
पोल्ट्री फार्म के संचालकों ने इतनी बड़ी संख्या में हुई मुर्गों की मौत को लेकर सरकार से मुआवजे की मांग की है. उनका कहना है कि लाखों मुर्गों की मौत से उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है. इसलिए दोबारा पोल्ट्री फार्म शुरू करने के लिए उन्हें लोन भी मिलना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget