एक्सप्लोरर

घोड़ी चढ़कर क्या कह रहे थे अनंत अंबानी? जानें दूल्हे राजा बारात में हाथ से किसे कर रहे थे इशारा

Anant Radhika Wedding: रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की वेडिंग सेरेमनी जियो वर्ल्ड सेंटर में हुई. इसमें दुनियाभर की कई हस्तियां शामिल हुईं.

Anant-Radhika Wedding: दुनिया के सबसे अमीर शख्सियतों में से एक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट की शादी (12 जुलाई) को मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर धूमधाम से सम्पन्न हुई. इस शाही शादी में दुनियाभर की कई जानी-मानी हस्तियों को बुलाया गया. इन सब के बीच अनंत अंबानी घोड़ी पर चढ़कर राधिका को लेने निकले तो उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

किसी में वो अपने दोस्तों को सामने से हटने का इशारा कर रहे तो किसी में वो हाथ से इशारा करके पास बुला रहे हैं. उनका एक दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें वेडिंग सेरेमनी के दौरान अनंत अंबानी घोड़ी पर बैठे दिखाई दिए, इस दौैरान उनके दोस्त शिखर, वीर और हार्दिक सभी जमीन पर लेटकर डांस करने लगे और पैसों की डिमांड करने लगे. इस दौरान घोड़ी पर चढ़े अनंत सभी को कहते हुए नजर आए कि क्या कर रहे हो.. अपनी तरफ आने का इशारा करने लगे.

अनंत और राधिका ने किए एक-दूसरे से वादे

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने मंडप में सभी के सामने एक-दूजे से खास वादे किए. इस दौरान राधिका मर्चेंट ने वादा किया कि उनका घर एक सुरक्षित जगह होगा, जो प्यार और एकजुटता से भरा होगा. वहीं, अनंत ने पत्नी राधिका के साथ अपने सपनों का घर बनाने का वादा किया.

अनंत संग बारात में नाचे बाबा रामदेव

योग गुरु बाबा रामदेव शुक्रवार को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के भव्य विवाह समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों में शामिल थे. उनके साथ उनके करीबी सहयोगी आचार्य बालकृष्ण भी शादी में शरीक हुए थे. इस दौरान अनंत अंबानी बाबा रामदेव का हाथ पकड़कर नाचते हुए नजर आते हैं.

शाही शादी के जश्न में डूबा बॉलीवुड

दरअसल, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी शुक्रवार (12 जुलाई) को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में संपन्न हुई. इस दौरान जोड़े की ग्रेंड वेडिंग में सभी मेहमान पारंपरिक पोशाकों में नजर आ आए. अनंत-राधिका की शादी में शाहरुख खान से लेकर माधुरी दीक्षित, रजनीकांत, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, शाहरुख खान, महेश बाबू, यश, सलमान खान, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, कृति सैनन, अजय देवगन, शाहिद कपूर, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत कई सितारें नजर आए.

ये भी पढ़ें: Mamata Banerjee: 'ज्यादा दिन नहीं चलेगी मोदी सरकार, खेला शुरू हो गया', उद्धव-पवार से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 5 साल में 55 हाईवे, पुल और सुरंगें क्यों हुईं क्षतिग्रस्त? इंफ्रास्ट्रक्चर में कहां हो रही है चूक
Xप्लेन: 5 साल में 55 हाईवे, पुल और सुरंगें क्यों हुईं क्षतिग्रस्त? इंफ्रास्ट्रक्चर में कहां हो रही है चूक
40 साल पुराने 'बोफोर्स केस' का चैप्टर क्लोज, SC ने खारिज की आखिरी याचिका
40 साल पुराने 'बोफोर्स केस' का चैप्टर क्लोज, SC ने खारिज की आखिरी याचिका
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget