एक्सप्लोरर

Anand Sharma Resigns: 'अंदरूनी तौर पर जर्जर हो चुकी है कांग्रेस'- आनंद शर्मा के फैसले पर ज्योतिरादित्य सिंधिया

Anand Sharma: कांग्रेस नेता आनंद शर्मा के इस्तीफे के बारे में सवाल करने पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस अंदरूनी तौर पर जर्जर हो चुकी है.

Himachal Pradesh Election: हिमाचल प्रदेश चुनाव (Himachal Pradesh Election) के लिए  गठित संचालन समिति से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा (Anand Sharma) के इस्तीफे को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya scindia) ने इस विपक्षी दल के संगठन पर सोमवार को निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आंतरिक लड़ाई चल रही है. कांग्रेस नेता आनंद शर्मा के इस्तीफे के बारे में सवाल करने पर पूर्व कांग्रेस नेता सिंधिया ने इंदौर में रिपोर्टरों से कहा,‘‘मैं भाजपा का आम कार्यकर्ता हूं और कांग्रेस की मौजूदा स्थिति पर हम जितना भी कहें, वह कम होगा. यह (शर्मा का इस्तीफा) दर्शाता है कि कांग्रेस अंदरूनी तौर पर किस तरह जर्जर हो चुकी है.’’

दिल्ली में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) द्वारा जंतर-मंतर पर बुलायी गई 'महापंचायत' के सवाल का केंद्रीय मंत्री ने जवाब नहीं दिया और ‘‘बहुत धन्यवाद’’ कहते हुए संवाददाताओं से बातचीत तुरंत समाप्त कर दी. इस बीच, सिंधिया ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के इंदौर स्थित घर पहुंचकर उनसे और उनके परिवार से मुलाकात की. इस दौरान केंद्रीय मंत्री के युवा बेटे महाआर्यमन भी उनके साथ थे. गौरतलब है कि सिंधिया और विजयवर्गीय मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भाजपा की सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाई संसदीय बोर्ड से हटाए जाने के बाद पहली बार मिले थे और करीब 25 मिनट की इस भेंट के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं. हालांकि, रिपोर्टरों के सवाल पर सिंधिया ने इस भेंट को ‘‘पारिवारिक मुलाकात’’ करार दिया.

आनंद शर्मा ने क्यों इस्तीफा दिया? 
कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजी चिट्ठी   में कहा कि 26 अप्रैल को हिमाचल कांग्रेस के स्टीयरिंग कमेटी का प्रमुख बनाने के बाद भी आज तक भूमिका स्पष्ट नहीं की गई. हिमाचल चुनाव को लेकर शिमला और दिल्ली में हुई मीटिंग में उन्हें नहीं बुलाया गया. हालांकि कि उन्होंने कहा कि वो पार्टी के चुनाव अभियान में सहयोग करेंगे.

यह भी पढ़ें-

Anand Sharma Resigns: गुलाम नबी के बाद अब आनंद शर्मा ने कांग्रेस के इस पद से दिया इस्तीफा, बताई ये वजह

Congress News: गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा को दो साल बाद मिला काम, सोनिया से ED की पूछताछ के विरोध में आए सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, पप्पू यादव के स्वांग पर लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, पप्पू यादव के स्वांग पर लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
अब CJP क्या करेगी, राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? खुद कर दिया बड़ा खुलासा
अब CJP क्या करेगी, राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? खुद कर दिया बड़ा खुलासा
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget