एक्सप्लोरर

यूएस और भारत के बीच साझेदारी का उदाहरण है कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई: अमेरिकी अधिकारी

दुनियाभर में अबतक 3 करोड़ 44 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. वहीं अमेरिकी विदेश मंत्रालय का कहना है कि भारत और अमेरिका विश्व के हित की खातिर कई चुनौतियों का समाधान निकालने में सक्षम हैं.

वाशिंगटनः अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारत और अमेरिका विश्व के हित की खातिर कई चुनौतियों का समाधान निकालने में सक्षम हैं और कोविड-19 महामारी से लड़ाई में दोनों देशों के बीच की साझेदारी इसकी मिसाल है.

अधिकारी ने कहा कि महामारी की शुरुआत से ही, जब दुनिया वायरस के बारे में तथ्यात्मक जानकारी पाने के लिए बैचेन थी और निजी रक्षात्मक उपकरणों और अन्य चिकित्सा सामग्रियां खोज रही थी, भारत तब से ही अमेरिका के लिए एक महत्वपूर्ण साझेदार रहा है.

उन्होंने कहा "चिकित्सा शास्त्र में हमारा सहयोगपूर्ण रुख भारत-अमेरिका साझेदारी के विश्व पर सकारात्मक प्रभाव का बढ़िया उदाहरण है." अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी कंपनी गिलियड ने रेमदेसिविर के उत्पादन के लिए भारत की फार्मा कंपनियों के साथ समझौते किए हैं. इसके परिणामस्वरूप कोविड-19 के लिए प्रभावी उपचार व्यापक पैमाने पर कम एवं मध्यम आय वाले 127 देशों में त्वरित गति से उपलब्ध करवाया जा सकेगा. उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका और भारत कोविड-19 के टीकों के निर्माण एवं विकास के लिए भी मिलकर काम कर रहे हैं.

बता दें कि दुनियाभर में अबतक 3 करोड़ 44 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. इसमें से 10 लाख 27 हजार लोगों ने अपनी जान गंवा दी है तो वहीं 2 करोड़ 56 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं. पूरी दुनिया में 77 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं यानी कि फिलहाल इतने लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

वहीं बीते 24 घंटों में दुनिया में 3 लाख 13 हजार नए मामले सामने आए हैं, जबकि 2 लाख 25 हजार मरीज इस वायरस से उभरकर ठीक भी हुए हैं. हालांकि 8 हजार 826 लोगों की जान भी चली गई.

इसे भी पढ़ेंः दुनिया में कोरोना से एक दिन में मौत का रिकॉर्ड टूटा, अर्जेंटीना में 7 गुना ज्यादा मौत, देखें टॉप-10 देशों की लिस्ट

166 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी का मामला, CBI ने हैदराबाद की कंपनी के खिलाफ दर्ज किया केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
17 राज्यों में भारी बारिश, IMD की चेतावनी, यूपी-दिल्ली समेत देश का मौसम कैसा?
17 राज्यों में भारी बारिश, IMD की चेतावनी, यूपी-दिल्ली समेत देश का मौसम कैसा?
Xप्लेन: 5 साल में 55 हाईवे, पुल और सुरंगें क्यों हुईं क्षतिग्रस्त? इंफ्रास्ट्रक्चर में कहां हो रही है चूक
Xप्लेन: 5 साल में 55 हाईवे, पुल और सुरंगें क्यों हुईं क्षतिग्रस्त? इंफ्रास्ट्रक्चर में कहां हो रही है चूक
40 साल पुराने 'बोफोर्स केस' का चैप्टर क्लोज, SC ने खारिज की आखिरी याचिका
40 साल पुराने 'बोफोर्स केस' का चैप्टर क्लोज, SC ने खारिज की आखिरी याचिका

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget