एक्सप्लोरर

अमृतसर हादसा: फरार आयोजक का दावा- रावण दहन की अनुमति ली थी, रेल राज्यमंत्री बोले- नहीं ली इजाजत

अमृतसर रेल हादसा: रेल हादसे के बाद से फरार सौरभ मदान ने कहा कि हमने सभी जरूरी अनुमतियां ली थीं और दशहरा कार्यक्रम के मैदान में सभी जरूरी सुरक्षा उपकरणों को सुनिश्चित किया था.

नई दिल्ली: अमृतसर रेल हादसे के बाद से फरार रावण दहन कार्यक्रम के आयोजक कांग्रेस नेता सौरभ मदान ने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि उसने कार्यक्रम की अनुमति ली थी. घटना से जुड़ा एक अन्य वीडियो भी सामने आया है जिसमें कार्यक्रम के दौरान रेल की पटरी पर खड़े लोगों से वह स्थान खाली करने की अपील की जा रही है.

पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत कौर के करीबी सौरभ मदान मिट्ठू ने अज्ञात स्थान से वीडियो जारी किया जिसमें उसने दावा किया कि उसकी, उसकी पार्षद मां और अन्य आयोजकों की इस दुर्घटना में कोई गलती नहीं है. उसने बार-बार लोगों से पटरी से हटने की अपील की. वहीं रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने अमृतसर में दशहरे के दिन हुए रेल हादसे पर कहा कि वहां के आयुक्त का कहना है कि उक्त कार्यक्रम की कोई अनुमति नहीं दी गई थी.

सौरभ ने माफी मांगी सौरभ ने माफी मांगते हुए कहा, "हमने सभी जरूरी अनुमतियां ली थीं और दशहरा कार्यक्रम के मैदान में सभी जरूरी सुरक्षा उपकरणों को सुनिश्चित किया था. रेल की पटरी पर खड़े लोग मैदान से बाहर थे. हमने उनसे कई बार पटरी खाली करने के लिए कहा." उसने कहा कि शुक्रवार शाम सात बजे जहां रावण दहन का कार्यक्रम था उस मैदान में अग्निशमन की गाड़ियां और पुलिस मौजूद थी.

अमृतसर रेल हादसा: सुखबीर बादल ने कहा-पंजाब सरकार मिशन कवरअप पर है, उन्हें कोई दुख नहीं

हालांकि वीडियो फुटेज में मदान और नवजोत कौर की मौजूदगी में एक एंकर चिल्ला रहा था कि रेल की पटरियों पर लगभग 5,000 लोग मौजूद हैं और अगर अभी 500 रेलगाड़ियां भी आ जाएं तो भी ये लोग नहीं हटेंगे. इसके कुछ सेकेंडों के बाद ही पटरी पर जालंधर-अमृतसर डीएमयू (डीजल मल्टीपल यूनिट) धड़धड़ाती हुई लोगों को कुचलती हुई गुजर गई. इसमें कम से कम 62 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए.

अमृतसर रेल हादसा: मृतकों के परिवारवालों के जख्म पर मरहम, बांटा गया चेक

रावण के जलते हुए पुतले में भारी आतिशबाजी के शोर में पटरी पर खड़े लोग रेलगाड़ी की सीटी तक नहीं सुन सके. सिद्धू की पत्नी, मदान और अन्य आयोजकों पर घटना के बाद वहां से भाग जाने का आरोप है. वे मृतकों के परिजनों और घायलों की मदद के लिए वापस नहीं आए. पंजाब पुलिस ने कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया है.

इसके बावजूद मदान और अन्य आयोजक लगातार भूमिगत रहे वहीं सिद्धू ने अपनी पत्नी और उनके सहयोगियों का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया और दुर्घटना के लिए रेलवे को जिम्मेदार बताया. सिद्धू ने घटना की जांच नहीं करने और रेलगाड़ी के चालक और अन्य कर्मियों को क्लीन चिट देने के लिए रेलवे पर सवाल उठाया जिस कारण दुर्घटना हुई.

पंजाब में विपक्षी शिरोमणि अकाली दल ने इसे नरसंहार बताते हुए नवजोत कौर, मदान और दशहरा कार्यक्रम का आयोजन करने वाले सत्तारूढ़ कांग्रेस के अन्य नेताओं के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की.

अमृतसर रेल हादसा: CCTV वीडियो से खुलासा, रावण दहन के एक मिनट बाद निकली थीं नवजोत कौर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget