एक्सप्लोरर

Amritpal Singh Latest Video: अमृतपाल सिंह का नया वीडियो आया सामने, कपड़े बदलकर कार से भागता दिखा, बाइक की भी आई तस्वीर

Amritpal Singh Arrest Operation: अमृतपाल सिंह शनिवार को तब मर्सिडीज कार छोड़कर फरार हो गया था, जब पंजाब पुलिस ने उसका कई किलोमीटर तक पीछा किया था.

Amritpal Singh Latest Video: पंजाब में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) और उसके संगठन वारिस पंजाब दे के खिलाफ पिछले चार दिनों से एक्शन जारी है. इस बीच अमृतपाल सिंह से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह टोल प्लाजा पर कार की अगली सीट पर दिखाई दे रहा है. सिंह को एक टोल बूथ से सामने आई सुरक्षा फुटेज में कार में देखा जा सकता है.

इस बीच अमृतपाल के जिस ब्रेजा कार में फरार होने का शक है वो कार पुलिस ने बरामद कर ली है. शाहकोट के मनप्रीत मन्ना के घर से गाड़ी बरामद की गई है. गाड़ी से पुलिस को बंदूक कारतूस और वॉकीटॉकी सेट भी मिला है.

18 मार्च को शुरू हुआ था ऑपरेशन

अमृतपाल सिंह के खिलाफ शनिवार (18 मार्च) को पुलिस ने कार्रवाई शुरू की थी. तब पुलिस ने उसका कई किलोमीटर तक पीछा किया, हालांकि वह भागने में सफल रहा. अमृतपाल सिंह तब मर्सिडीज कार छोड़कर फरार हो गया था. इसके बाद उसने ब्रेजा कार और बाइक का इस्तेमाल किया. इसमें वह पिंक पगड़ी में दिख रहा है.

पुलिस के मुताबिक, अमृतपाल सिंह ने नांगल अम्बियन में कपड़े बदले और भाग गया. पुलिस ने भागने में मदद करने वाले चार शख्स को गिरफ्तार किया है. 

पंजाब के आईजीपी सुखचैन सिंह ने कहा कि  कानून व्यवस्था ठीक है. जनता का सहयोग मिल रहा है. ब्रेजा कार बरामद हुआ है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. इससे पहले मुख्यमंत्री मान ने कहा था कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.


Amritpal Singh Latest Video: अमृतपाल सिंह का नया वीडियो आया सामने, कपड़े बदलकर कार से भागता दिखा, बाइक की भी आई तस्वीर

पंजाब सरकार ने मंगलवार को बताया कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाया गया है. उसकी तलाश के लिए लगातार बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है. इसी सिलसिले में मंगलवार को अमृतपाल सिंह के घर पंजाब इंटेलिजेंस की टीम पहुंची.

पुलिस ने वारिस पंजाब दे से जुड़े करीब 154 लोगों को गिरफ्तार किया है. अमृतपाल सिंह के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच मंगलवार को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान अदालत ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा, ''80 हजार जवान क्या कर रहे हैं? अबतक अमृतपाल सिंह फरार है. ये पंजाब पुलिस की खुफिया नाकामी है.''

Delhi Excise Policy: मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर अब 24 मार्च को फिर होगी सुनवाई, जानें आज कोर्ट में क्या कुछ हुआ

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget