एक्सप्लोरर

Amritpal Arrest Operation: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल भगोड़ा घोषित, अब तक 78 समर्थक गिरफ्तार, पंजाब के कई जिलों में सुरक्षा कड़ी

Amritpal Singh News: वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल सिंह फरार है. पंजाब पुलिस ने कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. आज दोपहर 12 बजे तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित.

Amritpal Singh Arrest Operation News: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने अमृतपाल को भगोड़ा घोषित कर दिया है. इतना ही नहीं पंजाब पुलिस के जवान अमृतपाल को गिरफ्तार करने के लिए जुटे हुए हैं. अब तक उससे जुड़े 78 लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है. जालंधर पुलिस आयुक्त ने बताया कि उसकी दो कारों को जब्त कर लिया गया. हथियारों की वैधता की जांच की जा रही है. 

इससे पहले पुलिस ने अमृतपाल के मार्गदर्शक दलजीत कलसी (Daljit Kalsi) को गुरुग्राम (Gurugram) से हिरासत में लिया था. पंजाब में इस समय पुलिस सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. दोपहर 12 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई हैं. जालंधर समेत कई जिलों में धारा 144 लागू होने के साथ ही अमृतसर समेत कई जिलों में कड़ा पहरा किया जा रहा है. पंजाब से लगने वाली सीमाओं पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. वहीं, अमृतपाल के गांव में भारी पुलिसबल तैनात है. 

साथ ही पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाह को लेकर अलर्ट किया है. पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि किसी भी बहकावे में नहीं आएं और सिर्फ विश्वसनीय सोर्स पर ही भरोसा करें. पुलिस ने ट्वीट कर यह भी बताया कि अब तक 78 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और इस दौरान पुलिस ने 8 राइफल और एक रिवॉल्वर भी जब्त की है.  

कौन है अमृतपाल सिंह?

अमृतपाल सिंह खालिस्तान का कट्टर समर्थक है. ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन का मुखिया अमृतसर के जल्लूपुर खेड़ा गांव का निवासी है. जानकारी के मुताबिक ये 10 साल तक दुबई में रहा. इसके बाद फरवरी 2022 में भारत लौटा. ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन को पंजाब के हक के नाम पर बनाया गया था. दीप सिद्धू ने इसे बनाया था और उसकी मौत के बाद से ही अमृपाल इसकी कमान संभाल रहा है. 

ये भी पढ़ें: 

Amritpal Singh Arrest Operation Highlights: अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का ऑपरेशन जारी, अब तक 78 लोग किए गए अरेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
CEC पर सौरव दास का चौंकाने वाला बयान, 'कॉकरोच ही करके दिखाएंगे, ज्ञानेश कुमार के दिन अब...'
CEC पर सौरव दास का चौंकाने वाला बयान, 'कॉकरोच ही करके दिखाएंगे, ज्ञानेश कुमार के दिन अब...'
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नक्सल-मुक्त होने पर राष्ट्रपति ने दी छत्तीसगढ़ को बधाई, कहा- 'विकास की नई राह...'
नक्सल-मुक्त होने पर राष्ट्रपति ने दी छत्तीसगढ़ को बधाई, कहा- 'विकास की नई राह...'

वीडियोज

UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget