एक्सप्लोरर

Amritpal Singh Arrest Operation: पंजाब से जा चुका है अमृतपाल सिंह, अब इस राज्य में होने का संदेह, जानें कहां थी उसकी लेटेस्ट लोकेशन

Amritpal Singh Latest Location: वारिस पंजाब दे का मुखिया और खालिस्तान का समर्थन करने वाला अमृतपाल सिंह अब पंजाब से निकल चुका है. उसकी लेटेस्ट लोकेशन सामने आई है.

Waris Punjab De Chief: खालिस्तान का समर्थन करने वाला 'वारिस पंजाब दे' का मुखिया अमृतपाल सिंह पंजाब से निकलकर हरियाणा पहुंच चुका है. 21 मार्च को हरियाणा के शाहबाद में अमृतपाल अपने एक समर्थक के पास आया था. पंजाब और हरियाणा पुलिस उस समर्थक से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने बताया कि शाहबाद में कट्टरपंथी अलगावादी अमृतपाल सिंह को शरण देने के आरोप में एक महिला को पकड़ा गया है.

अमृतपाल सिंह जालंधर के शाहकोट से फिल्लौर और लुधियाना के रास्ते हरियाणा में दाखिल हुआ. पुलिस के मुताबिक, अमृतपाल और उसके साथी ने प्लेटिना बाइक फिल्लौर के पास एक गांव में छोड़ दी थी, उसके बाद लुधियाना वो किसी अन्य साधन से पहुंचा. यह सब 18 मार्च का वाकया है जब अमृतपाल पुलिस को गच्चा देकर भाग निकला था.

अमृतपाल सिंह ने शाहबाद में ली थी शरण

20 मार्च को अमृतपाल पंजाब से निकलकर हरियाणा में दाखिल हो चुका था. शाहबाद में शरण देने वाले परिवार से पूछताछ के बाद पुलिस यकीनन यह मान यही है कि अमृतपाल का मकसद पंजाब से निकलकर दूसरे राज्यों में सुरक्षित अड्डा ढूंढना है. 18 मार्च को पुलिस ने ऑपरेशन शुरू किया था. उसके बाद 4 तस्वीरें सामने आईं. पहली मर्सडीज कार से जाते हुए, दूसरी ब्रेजा कार से, तीसरी तस्वीर में वो प्लेटिना बाइक पर सवार दिख रहा है, इसके बाद चौथी तस्वीर में वो मोटरगाड़ी पर बैठा है और उसी पर प्लेटिना बाइक भी रखी हुई है. हालांकि, ये सभी तस्वीरें उसी दिन (18 मार्च) की है.


Amritpal Singh Arrest Operation: पंजाब से जा चुका है अमृतपाल सिंह, अब इस राज्य में होने का संदेह, जानें कहां थी उसकी लेटेस्ट लोकेशन

कपड़े बदलकर भागा अमृतपाल सिंह

भगोड़े अमृतपाल सिंह के खिलाफ जालंधर में बुधवार को एक और मामला दर्ज किया गया. गुरुद्वारे के एक ग्रंथी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि अमृतपाल करीब 45 मिनट तक इस गुरुद्वारे में रहा था. इस दौरान उसके तीन सहयोगी भी उसके साथ थे. अमृतपाल और उसके सहयोगियों ने हथियारों का भय दिखाकर उनसे कपड़ों की मांग की. उनकी तरफ से जब कपड़े देने के लिए मना किया गया तो उनको परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी गई. ग्रंथी ने अपनी शिकायत में बताया कि इस दौरान अमृतपाल और उनके सहयोगियों के पास एक राइफल और पिस्तौल भी थी.

इंटरनेट सेवाएं ठप

वहीं, पंजाब सरकार ने गुरुवार को तरन तारन और फिरोजपुर जिलों में मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस (संदेश) सेवाओं पर रोक को शुक्रवार दोपहर तक के लिए बढ़ा दिया, जबकि अमृतसर में मोगा, संगरूर, अजनाला उप-संभाग और मोहाली के कुछ इलाकों में पाबंदियां हटा दी गईं. गृह विभाग और न्याय विभाग की ओर से सोमवार को जारी किए गए आदेशानुसार, तरन तारन और फिरोजपुर में ‘‘जन सुरक्षा, हिंसा के किसी भी उकसावे को रोकने और शांति-जन व्यवस्था भंग बनाए रखने के लिए’’ मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर रोक की अवधि बढ़ा दी गई है.

ये भी पढ़ें: Waris Punjab De: जेल के बाहर पैंथर कमांडो की तैनाती, अंदर CRPF का पहरा, 5 लेयर सिक्योसिटी के कैद हैं अमृतपाल सिंह के सहयोगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget