एक्सप्लोरर

तमिलनाडु की राजनीति में जयललिता का 'अम्मा' ब्रांड

चेन्नई: तमिलनाडु में ‘‘अम्मा’’ ब्रांड के तहत बहुतायत में मुफ्त उपहार और लोकोपकारी योजनाएं बतौर मुख्यमंत्री जयललिता के कार्यकाल की पहचान बन गए थे. इन्हीं की लहर पर सवार होकर जयललिता ने अपने धुर प्रतिद्वंद्वी करूणानिधि की द्रमुक को इस साल के विधानसभा चुनाव में करारी मात दी थी.

अम्मा कैंटीन से लेकर अम्मा जिम्नेजियम और पार्क तक यह ब्रांड उनके नाम का पर्यायवाची बन गया था. तमिलनाडु में मुफ्त उपहारों की संस्कृति को क्रांतिकारी तरीके से बढ़ावा देने का श्रेय भले ही करूणानिधि को जाता हो लेकिन जयललिता ने उनकी नाक के नीचे इस कला में महारत हासिल कर ली थी और वर्ष 2011 तथा 2016 में मतदाताओं पर छप्पर फाड़ कर मुफ्त उपहारों की बौछार कर दी थी.

हालांकि जयललिता ‘फ्रीबीज’(मुफ्त उपहारों) शब्द पर हमेशा आपत्ति जताती थीं. वह इस बात पर जोर देती थीं कि लोक कल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य केवल वंचित तबके की मदद करना है. वर्ष 2006 में मुफ्त उपहारों की लड़ाई और भी तेज हो गई थी. तब करूणानिधि ने मुफ्त रंगीन टीवी समेत कई योजनाएं शुरू कर द्रमुक को सत्ता दिलवा दी थी लेकिन वर्ष 2011 और 2016 में जयललिता ने अपने ब्रांड के तले कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं और उनके जरिए मतदाताओं को लुभाकर सत्ता हासिल कर ली थी.

जयललिता ने वर्ष 2011 में हुए विधानसभा चुनाव में मुफ्त चावल, छात्रों को लैपटॉप, दुधारू गाय और बकरी, मिक्सर ग्राइंडर और मंगलसूत्र के लिए सोना सहित कई घोषणाएं की थीं और साथ ही सत्ताविरोधी लहर भी उनके पक्ष में गई जिसके बल पर विधानसभा चुनाव में उन्होंने द्रमुक को तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया था. इस तरह डीएमडीके मुख्य विपक्ष की भूमिका में आ गई थी.

अम्मा ब्रांड के तले जयललिता ने अम्मा कैंटीन, अम्मा मिनरल वॉटर, अम्मा सीमेंट और अम्मा नमक जैसी योजनाएं चलाकर अपनी कल्याणकारी छवि को और मजबूत कर लिया था.

वर्ष 2016 के विधानसभा चुनाव में तो उन्होंने अपनी लोकोपकारी छवि को और मजबूत करते हुए घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट मुफ्त बिजली, मुफ्त मोबाइल फोन और दो पहिया वाहन खरीदने के लिए महिलाओं को 50 फीसदी सब्सिडी देने की घोषणा की थी.

उन्होंने मई 2016 में हुए विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के साथ पार्टी को लगातार दूसरा कार्यकाल दिला कर 32 साल पुरानी इस धारणा को तोड़ा था जिसमें माना जाता है कि सत्तारूढ़ दल सत्ता में वापसी नहीं करता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
Xप्लेन: रिजर्वेशन, बच्चे, मुस्लिम और पाकिस्तान! 4 मुद्दों पर मोहन भागवत की राय के मायने क्या?
रिजर्वेशन, बच्चे, मुस्लिम और PAK! 4 मुद्दों पर मोहन भागवत की राय के मायने क्या?
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
मोहन भागवत ने कहा Gen- Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- 'उन्हें उनकी...'
भागवत ने कहा Gen- Z पर अंधा भरोसा, प्रियंका बोलीं- 'उन्हें उनकी जरूरत नहीं'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget