एक्सप्लोरर

अमित शेखर की किताब 'अमिट शेखर' का नवाज देवबंदी ने किया लोकार्पण

अमित शेखर पिछले कुछ साल से अस्वस्थ थे और इसी कारण वह दिल्ली की नौकरी छोड़ कर पटना में जा बसे. पटना में रहते हुए अमित शेखर तन्हाई का जश्न मनाते रहे और अपनी हर जज़्बात को शायरी और कविताओं में ढालते रहे.

नई दिल्ली:  'तन्हाई का जश्न मनाता रहता हूं, ख़ुद को अपना शेर सुनाता रहता हूं' डाक्टर नावाज़ देवबंदी के इस शेर को चरितार्थ करती हैं अमित शेखर का व्यक्तित्व और उनकी कविताएं. अमित शेखर पेशे से पत्रकार थे लेकिन मूलत, वो एक संवेदनशील कवि थे. उन्होंने अंग्रेजी के बड़े प्रतिष्ठानों में क़रीब बीस साल तक नौकरी की लेकिन कविताएं लिखने की बात आई तो वह हिन्दी में लिखते रहे.

अमित शेखर पिछले कुछ साल से अस्वस्थ थे और इसी कारण वह दिल्ली की नौकरी छोड़ कर पटना में जा बसे. पटना में रहते हुए अमित शेखर तन्हाई का जश्न मनाते रहे और अपनी हर जज़्बात को शायरी और कविताओं में ढालते रहे. वो लिखते थे और फिर अपना लिखा खुद को सुनाते थे. पिछले 5 जून को अमित शेखर 50 साल की उम्र में अचानक दिल का दौरा पड़ा और वह चल बसे.

कहते हैं कि लेखक कभी नहीं मरता वह अपने शब्दों से हमेशा पढ़ने वालों के दिल में जिंदा रहता है. शेखर के साथी उनकी कविताओं से इतने प्रभावित थे कि उन्होंने उनकी कविताओं को “अमिट शेखर” में संकलित कर प्रकाशित किया है. 'अमिट शेखर' का लोकार्पण 23 अक्टूबर को उनके 51वें जन्मदिन पर डाक्टर नवाज़ देवबंदी ने उनके परिवार, दोस्त और कविता प्रेमियों के बीच दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में किया.

संकलन का लोकार्पण करते हुए डा. देवबंदी ने कहा कि अमित शेखर “एक शमा थे जिन्होंने कई चिराग़ों को रौशन किया और उनके दोस्त वो चिराग़ हैं जो इस शमा को जलाए हुए हैं, और उनके ज़िन्दगी के बाद भी उनकी कविताओं और शायरी को सामने लाकर उन्हें एक नई ज़िन्दगी दी है, जो सालों साल चलती रहेंगी." इस मौक़े पर आए लोगों को देख डा. देवबंदी ने अपना मशहूर शेर “ज़िन्दगी ऐसी जियो कि दुश्मनों को भी रश्क़ हो, और मौत हो ऐसी कि दुनिया देर तक मातम मनाए” पढ़कर अमित शेखर के श्रद्धांजलि दी.

अमित शेखर की पुस्तक के प्रस्तावना में मशहूर शायर ज्ञान प्रकाश विवेक लिखते हैं कि “शेखर की कविताएं गज़लनुमा हैं. या यूं कहें कि उनकी ग़ज़लें कवितानुमा है. इनकी कविताओं में नए समय की गूँज सुनाई देती है. इसमें समाज है और उसका तलछट! समय है और उसका विद्रूप! मनुष्य है, और उसका मुठभेड़.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके की SEM कोर्ट में पेशी, सेंट्रल पार्क में शांति भंग का आरोप
LIVE: अभिजीत दीपके की SEM कोर्ट में पेशी, सेंट्रल पार्क में शांति भंग का आरोप
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा
दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget