एक्सप्लोरर

अमित शाह ने कहा MCD चुनाव में दिल्ली की हार का बदला लेंगे, रामलीला मैदान में की रैली

नई दिल्ली : नगर निगम चुनाव का बिगुल फूंकते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि एमसीडी चुनावों में इस बार बीजेपी दिल्ली की हार का बदला लेगी. शाह, रामलीला मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. इस सम्मेलन को 'पंच परमेश्वर सम्मेलन' का नाम दिया गया है. हर बूथ से 5 कार्यकर्ता बुलाए गए थे. दिल्ली में करीब 13 हजार बूथ हैं.

दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर हमला बोला

उन्होंने इस दौरान दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर हमला बोला. अमित शाह ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि जल बोर्ड में घोटाला हुआ है. साथ ही कहा कि मोदी सरकार पर तीन साल में एक भी आरोप नहीं लगा है.

'तीन पन्नों में वादे किए थे लेकिन तीन भी पूरे नहीं हुए'

अमित शाह ने कहा कि केजरीवाल को अगर जरा भी शर्म हो तो वे दिल्ली की जनता को जवाब दें. शाह ने कहा कि आम आदमी पार्टी हर जगह पर हार का रिकार्ड बना रही है. आप के 13 विधायकों पर आपराधिक मुकदमें चल रहे हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने तीन पन्नों में वादे किए थे लेकिन तीन भी पूरे नहीं हुए.

बीजेपी शासित प्रदेशों को भगवा रंग से रंगा गया है

मंच के सामने भारत के बड़ा नक्शा बना था. बीजेपी शासित प्रदेशों को भगवा रंग से रंगा गया था. एक भारत श्रेष्ठ भारत का नारा भी लिखा था. पहले ही कहा गया था कि यहां अमित शाह कार्यकर्ताओं को जीत की हैट्रिक का मंत्र देंगे. रैली को एमसीडी चुनावों से पहले की तैयारी के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. 23 अप्रैल को एमसीडी चुनाव होने हैं.

देखें वीडियो : 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget