एक्सप्लोरर

Amit Shah: वैष्णो देवी के दर्शन के बाद आज राजौरी जनसभा में मास्टर स्ट्रोक से विरोधियों को ढेर करेंगे अमित शाह!

Amit Shah News: अमित शाह का तीन दिवसीय जम्मू कश्मीर दौरा सोमवार से शुरू हुआ है. पहले दिन उन्होंने राजभवन में पांच समुदाय गुर्जर, बकरवाल, पहाड़ी, सिख और राजपूत समुदाय के लोगों के साथ एक मुलाकात की.

Amit Shah Jammu Kashmir Visit: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जम्मू-कश्मीर दौरे का आज दूसरा दिन है. सूत्रों की मानें तो आज अमित शाह राजौरी की जनसभा में जम्मू-कश्मीर के एक बड़े तबके पहाड़ी समुदाय को बड़ी सौगात दे सकते हैं. बताया जा रहा है कि वह पहाड़ी समुदाय को एसटी स्टेटस दिए जाने की कई साल से चली आ रही मांग पर बड़ा ऐलान कर सकते हैं. यदि ऐसा हुआ तो यह फैसला भाजपा के लिए मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है, जो आने वाले विधान सभा चुनाव में भाजपा को बड़ा फायदा पहुंचा सकता है. 

बीजेपी को मिल सकता है फायदा

माना जा रहा है कि अगर पहाड़ी समुदाय को एसटी का स्टेटस मिलता है तो यह भारतीय जनता पार्टी के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है. दरअसल पहाड़ी समुदाय जम्मू कश्मीर के करीब 5 जिलों में प्रभाव रखते हैं, जबकि करीब 10 ऐसी विधानसभा सीटें हैं जो सीधे तौर पर इनसे प्रभावित होती हैं. ऐसे में इस फैसले का असर आने वाले विधानसभा चुनाव में पड़ेगा और बीजेपी को सीधा फायदा मिल सकता है.

हो सकता है नुकसान भी

एक तरफ पहाड़ी समुदाय को एसटी घोषित करने से बीजेपी को फायदा होने की उम्मीद है तो दूसरी तरफ इस फैसले से नुकसान भी पहुंच सकता है. दरअसल, वहां एसटी स्टेटस वाली कई जातियां खासकर गुर्जर व बकरवाल इसके खिलाफ खड़े हो सकते हैं. इसीलिए गृहमंत्री अमित शाह इन समुदाय के प्रमुख लोगों से अलग-अलग मुलाकात करने पर विचार कर रहे हैं.

लंबे समय से चल रही है मांग

मालूम हो कि पहाड़ी बोलने वाली करीब 4 लाख से ज्यादा आबादी 1965 से इस बात की मांग कर रही है कि उन्हें एसटी स्टेटस दिया जाए. सूत्रों की मानें तो 1965 में जम्मू कश्मीर सरकार की तरफ से एसटी स्टेटस दिए जाने के लिए कई जातियों की लिस्ट तैयार कर भारत सरकार को भेजी गई थी, जिसमें गुर्जर, बकरवाल व अन्य जातियां शामिल थीं. उस समय कांग्रेस की सरकार थी.

सरकार ने गुर्जर, बकरवाल समेत अन्य जातियों को स्टेटस दे दिया, लेकिन पहाड़ी बोली बोलने वाले एक बड़े समाज को इससे अलग रखा गया और तब से ये लोग लगातार एसटी स्टेटस दिए जाने की मांग कर रहे हैं. धारा 370 हटाने के बाद पहाड़ी समाज को लेकर ओबीसी कमीशन गठित किया गया था. सूत्रों की मानें तो कमीशन ने सरकार को अपनी रिपोर्ट सौप दी है और इसमें उन्हें एसटी स्टेटस दिए जाने की सिफारिश की है.

ऐसा रहेगा अमित शाह का आज का शेड्यूल

  • अमित शाह आज सुबह रियासी जिले की त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद राजौरी में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे.
  • जम्मू में विकास परियोजनाओं की शुरुआत और शिलान्यास करेंगे.
  • सुबह 10 बजे माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन करेंगे.
  • सुबह 11:30 बजे राजौरी में जनसभा करेंगे.
  • शाम 4:30 बजे जम्मू के कन्वेंशन सेंटर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे.

ये भी पढ़ें

Delhi: राम मंदिर थीम वाली रामलीला में फेरिस व्हील पर खुशियां बिखेर रहे मोहम्मद असलम, बोले- हमेशा मिला सम्मान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
Embed widget