एक्सप्लोरर

राहुल गांधी ने पीएम मोदी की जाति पर खड़े किए सवाल तो अमित शाह बोले- 'उन्हें नहीं पता जाति और OBC समूह का फर्क'

Amit Shah on Rahul Gandhi: अमित शाह बोले, पीएम मोदी जैसे नेताओं की जाति पर बहस करना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने ही ओबीसी आयोग गठित किया.

Amit Shah on PM Modi Caste: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राहुल की झूठ बोलने और फिर उसे दोहराने की आदत है. उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक पीएम मोदी की जाति का संबंध है तो यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनके जैसे महान नेता की जाति पर बहस हो रही है. राहुल गांधी को जाति और समूह में फर्क नहीं पता है.’’

'जाति और OBC समूह का फर्क पता नहीं'

अमित शाह ने ईटी नाऊ ग्लोबल बिजनेस समिट 2024 में कहा, "पीएम मोदी ने कहा कि वह एक ओबीसी हैं और ओबीसी एक समूह है न कि कोई जाति. कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनके शिक्षकों ने शायद यह सिखाया नहीं है. जहां तक जाति का संबंध है तो मैं देश को बताना चाहता हूं कि जब पीएम मोदी जैसे एक महान नेता की जाति पर सवाल उठाया गया है, जिसे पूरी दुनिया ने नेता माना है, तो हमें जवाब देना होगा, यह लोकतंत्र है.’’

कांग्रेस की ओर से इस मुद्दे को उठाने पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता ने कहा कि वह विपक्षी दल से पूछना चाहते हैं कि उन्होंने ओबीसी के लिए क्या किया है? उन्होंने कहा, ‘‘काका कालेलकर रिपोर्ट पर वर्षों तक कुछ नहीं हुआ. उन्होंने कुछ नहीं किया. उसके बाद मंडल आयोग की रिपोर्ट आई. उन्होंने वर्षों तक कुछ नहीं किया. जब तक कांग्रेस ने सत्ता नहीं गंवाई, मंडल आयोग की रिपोर्ट को लागू नहीं किया गया.’’

'पीएम मोदी ने ही ओबीसी आयोग गठित किया'

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने ही ओबीसी को संवैधानिक मान्यता दी और उन्होंने ही ओबीसी आयोग गठित किया. पीएम ने ही सभी केंद्रीय परीक्षाओं में ओबीसी के लिए आरक्षण लेकर आए. कांग्रेस हमेशा ओबीसी विरोधी पार्टी रही है. उन्होंने आगे कहा, "राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा निकालने का कोई अधिकार नहीं है. उनकी पार्टी एक बार आजादी को समय देश को तोड़ चुकी है और दूसरी बार देश को तोड़ने की बात करती है."

ये भी पढ़ें :  मोदी सरकार का 5 हस्तियों को भारत रत्न का ऐलान, क्या बीजेपी को होगा सियासी फायदा? सर्वे में जनता ने चौंकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget