एक्सप्लोरर

गृह मंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी से बात की, चक्रवात ‘अम्फान’ से निपटने के लिए मदद का आश्वासन दिया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है और इसके लिए सीएम ममता बनर्जी से बात की है.

नई दिल्लीः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से फोन पर बात की है. गृह मंत्री ने ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल में चक्रवात ‘अम्फान’ के कारण उत्पन्न होने वाली स्थितियों से निपटने में मदद का आश्वासन दिया है. एक अधिकारी ने ये जानकारी दी है.

अमित शाह ने फोन पर बात कर ममता बनर्जी से कहा कि केंद्र पश्चिम बंगाल की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है और ओडिशा सहित दोनों राज्यों में एनडीआरएफ की टीम तैनात कर दी गई है. केंद्र सरकार हर वो जरूरत पूरा करने के लिए तैयार है जिसकी चक्रवात प्रभावित राज्यों को आवश्यकता होगी.  ममता बनर्जी के साथ टेलीफोन पर बातचीत में शाह ने पश्चिम बंगाल की स्थिति का जायजा लिया, जहां बुधवार को चक्रवात के पहुंचने की आशंका है.

इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से भी बात की है और राज्य में चक्रवात अम्फान से निपटने के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया है. इसके साथ ही उन्होंने दोबारा इस बात का भरोसा दिलाया कि दोनों प्रभावित राज्यों को हरसंभव मदद देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय पूरी तरह तैयार है.

बता दें कि भारतीय मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि चक्रवाती तूफान अम्फान 20 मई यानी बुधवार को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों से टकराएगा और इस दौरान इसके तहत चलने वाली हवाएं 195 किलोमीटर प्रति घंटा से तेज हो सकती हैं.

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 'अम्फान' 20 मई को बेहद भीषण चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है. इस दौरान पश्चिम बंगाल में दीघा और बांग्लादेश के हतिया द्वीप के बीच तेज गति से गुजर सकता है. ‘अम्फान’ सोमवार को महाचक्रवात में बदल गया. दो दशक में बंगाल की खाड़ी में यह ऐसा दूसरा प्रचंड चक्रवाती तूफान है.

बता दें कि ओडिशा सरकार ने राज्य के तटीय इलाकों से करीब 11 लाख लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया है. इसी तरह पश्चिम बंगाल में भी तटीय इलाकों में सावधानियां ली जा रही हैं जो कि चक्रवाती तूफान अम्फान से निपटने के लिए जरूरी हैं. लोगों को मछली पकड़ने व अन्य कार्यों के लिए भी समुद्री तटों के नजदीक नहीं जाने को कहा गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गृह मंत्री के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की, जिसमें चक्रवात से उत्पन्न होने वाली स्थिति की समीक्षा की गई. उन्होंने चक्रवात से प्रभावित होने वाले राज्यों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया. 

ये भी पढ़ें

केंद्र सरकार के आर्थिक पैकेज से दिल्ली को कुछ नहीं मिला- अरविंद केजरीवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'अगर पुराना कानून सफल था तो..', महुआ मोइत्रा ने सरकार को घेरा
'अगर पुराना कानून सफल था तो..', महुआ मोइत्रा ने सरकार को घेरा
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget