एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर में 4 महीने से हिरासत में रखे गए नेताओं पर अमित शाह बोले- छोड़ने का निर्णय स्थानीय प्रशासन ही लेगा

संसद में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के सवाल का जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा कि जम्मू कश्मीर में पूरी तरह शांति है और वहां हिरासत में लिए गए नेताओं को छोड़ने का निर्णय स्थानीय प्रशासन लेगा.

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए चार महीने से अधिक समय हो चुके हैं. इस फैसले के मद्देनजर हिरासत में लिए गए मुख्यधारा के नेताओं को अब तक रिहा नहीं किया गया है. विपक्षी पार्टियां लगातार इसपर सवाल उठा रही हैं. इसको लेकर गृह मंत्री अमित शाह का कहना है कि इसपर अंतिम फैसला प्रशासन को लेना है.

लोकसभा में आज अमित शाह ने कहा, ''जम्मू-कश्मीर में हिरासत में लिए गए नेताओं को छोड़ने का निर्णय स्थानीय प्रशासन की ओर से लिया जाएगा, और वहां के मामले में केंद्र सरकार दखल नहीं देगी.''

सदन में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के पूरक प्रश्न के जवाब में शाह ने मुख्य विपक्षी दल पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर की स्थिति सामान्य है, लेकिन वह कांग्रेस की स्थिति सामान्य नहीं कर सकते. उन्होंने कहा कि कहा कि कांग्रेस के लोग कह रहे थे कि 370 हटाने पर खून खराबा हो जाएगा, लेकिन वहां एक गोली भी नहीं चली.

शाह ने कहा कि स्थिति पूरी तरह सामान्य है. उन्होंने आगे ये भी कहा कि जब स्थानीय प्रशासन को लगेगा कि नेताओं को रिहा करने का उचित समय है तो इस बारे में निर्णय लिया जाएगा. केंद्र किसी तरह का दखल नहीं देगा.

दरअसल, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सवाल किया था कि जम्मू-कश्मीर में फारूक अब्दुल्ला और दूसरे नेताओं को कब रिहा किया जाएगा और क्या वहां राजनीति गतिविधि बहाल है ? इससे पहले गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर को लेकर गलत प्रचार कर रहा है, लेकिन सरकार वहां स्थिति सामान्य बनाए रखने को लेकर प्रतिबद्ध है.

बता दें कि मोदी सरकार ने इसी साल पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने का एलान किया था. साथ ही सूबे को दो केंद्र शासित प्रदेश (जम्मू-कश्मीर और लद्दाख) में बांटने का फैसला लिया था. इसी के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर के मुख्यधारा के नेताओं को हिरासत में लिया गया था. हिरासत में लिए गए नेताओं में फारुक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती शामिल हैं.

ये भी पढ़ें

‘CAB’ का अमेरिका में भी विरोध, अमेरिकी आयोग ने कहा- संसद से पास हुआ तो अमित शाह पर लगे बैन

सिटीजन अमेंडमेंट बिल पर आजम खान का बयान, कहा- मौजूदा सरकार सत्ता की ताकत का गलत इस्तेमाल कर रही है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'पेपर लीक माफिया को मिट्टी में मिलाएंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'पेपर लीक माफिया को मिट्टी में मिलाएंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच की कब आएगी फाइनल रिपोर्ट? आया बड़ा अपडेट
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच की कब आएगी फाइनल रिपोर्ट? आया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget