एक्सप्लोरर

सिटीजन अमेंडमेंट बिल पर आजम खान का बयान, कहा- मौजूदा सरकार सत्ता की ताकत का गलत इस्तेमाल कर रही है

आजम खान ने लोकसभा में सिटीजन अमेंडमेंट बिल पारित होने पर कहा कि ताकत के बल पर फैसला हुआ है और ताकत भी बड़ी ताकत है. विपक्ष की तादाद कम है. विपक्ष कितनी ही सही बात कहे तो उसकी सुनवाई नहीं होगी.

रामपुर: सांसद आजम खान ने पार्लियामेंट में सिटीजन अमेंडमेंट बिल पेश किये जाने पर मौजूदा सरकार पर सत्ता की ताकत का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. इस बिल के बाद एनआरसी लाने की तैयारी को लेकर पूछे गए सवाल पर देश में बेरोजगारी के मुद्दे को उठाते हुए उन्होंने कहा लोगों के पास कारोबार नहीं है. काम नहीं है इसलिए ऐसा हो रहा है.

आजम खान ने लोकसभा में सिटीजन अमेंडमेंट बिल पारित होने पर कहा कि ताकत के बल पर फैसला हुआ है और ताकत भी बड़ी ताकत है. विपक्ष की तादाद कम है. विपक्ष कितना ही सही बात कहे तो उसकी सुनवाई नहीं होगी, लेकिन अच्छे लोकतंत्र की मिसाल यह है कि सत्ता पक्ष को विपक्ष कि सही बात को ना सिर्फ सुनना चाहिए बल्कि उसे मान लेना चाहिए. जब उनसे पूछा गया कि क्या आप मानते हैं कि देश आज बंटा हुआ है? तो उन्होंने कहा कि 1947 में भी देश बंटा था लेकिन जो लोग पाकिस्तान नहीं गए थे उनके पास पाकिस्तान जाने का रास्ता था. उस समय मुसलमानों के अलावा किसी के पास पाकिस्तान जाने का ऑप्शन नहीं था. जो लोग उस वक्त पाकिस्तान नहीं गए वह शायद ज्यादा बड़े देश भक्त थे. अब अगर उस देशभक्ति की यही सजा है उस पर कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती.

एनआरसी पर आजम खान ने कहा कि इससे ज्यादा फायदा नहीं होगा. उन्होंने जुगलबंदी करते हुए कहा कि एक बार चाइना ने अपनी आबादी के बारे में पूरी दुनिया को एक संदेश दिया था कि लोग आबादी कम करने के लिए कोशिश करते हैं और मैं आबादी बढ़ाने के लिए कोशिश करता हूं, क्योंकि एक व्यक्ति जो एक पेट लेकर पैदा होता है वह दो हाथ और दो पैर लेकर भी पैदा होता है. वहां पर लोगों से कैसे काम करवाया जाए इस बात की जानकारी है यही वजह है कि चाइना दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है.

आजम खान ने कहा कि 4 साल पहले मैं चाइना गया था वहां मुझे सड़के खाली मिलीं. क्योंकि लोग काम पर लगे हुए थे. वह सड़कों पर बेकार नहीं फिर रहे थे. उन्होंने कहा कि जापान में जूते के कारखाने में स्ट्राइक हुई तो उन्होंने प्रोडक्शन नहीं रोका बल्कि एक ही जूता बनाया. जैसे 8 नंबर का जूता बनाया तो केवल दाएं पैर का बनाया. बाएं पैर का नहीं बनाया. हड़ताल खत्म होने के बाद उन्होंने बाएं पैर का भी जूता बना दिया. उन्होंने प्रोडक्शन लॉस नहीं होने दिया. नेशनल लॉस नहीं होने दिया आज हालात यह हैं कि लोगों के पास कारोबार नहीं है काम नहीं है.

ये भी पढ़ें-

तमिलनाडु के कोयम्बटूर में 220 रुपए किलो बिक रहा है प्याज, यूपी के गोरखपुर में ठेले से 50 किलो प्याज की लूट

प्याज खरीदना जेब पर पड़ रहा भारी, बेंगलुरु में एक किलो की कीमत 200 रुपये तक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, UP-मणिपुर समेत 17 राज्यों के लिए उठाया ये कदम
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, UP-मणिपुर समेत 17 राज्यों के लिए उठाया ये कदम
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
CJP के तिरंगा कार्यक्रम को दिल्ली पुलिस की इनकार के बाद अभिजीत दीपके ने की ये अपील
CJP के तिरंगा कार्यक्रम को दिल्ली पुलिस की इनकार के बाद अभिजीत दीपके ने की ये अपील

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget