एक्सप्लोरर

अमित शाह ने कहा- दिसंबर तक बीजेपी को मिलेगा नया अध्यक्ष

अमित शाह ने कहा कि एनडीए गठबंधन देवेंद्र फड़णवीस के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहा है और वह फिर से राज्य सरकार के मुखिया होंगे.

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कहा कि पार्टी के संगठनात्म्क चुनाव इस साल के अंत तक खत्म होने पर वह नए प्रमुख के लिए मार्ग प्रशस्त करेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नए अध्यक्ष की रो से पार्टी का प्रभार दिसंबर तक संभाल लिए जाने की उम्मीद है. उन्होंने एक निजी टीवी चैनल के साथ बातचीत में इस बात को खारिज किया कि वह परदे के पीछे से पार्टी को चलाने वाली सुप्रीम पावर के रूप में रहेंगे.

अमति शाह ने कहा कि इसी तरह के दावे तब किए गए थे जब वर्ष 2014 में वह बीजेपी अध्यक्ष बने थे. उन्होंने कहा कि एक बार किसी अन्य के संगठन संभाल लेने पर इस तरह की अटकल को विराम लग जाएगा.

'बीजेपी को परदे के पीछे से नहीं चलाया जा सकता'

अमित शाह ने कहा, ‘‘यह कोई कांग्रेस पार्टी नहीं है और कोई भी इसे परदे के पीछे से नहीं चला सकता.’’ उन्होंने कहा कि पार्टी अपने संविधान के अनुरूप चलेगी. बीजेपी के हलकों में व्यापक तौर पर यह माना जाता है कि शाह की जगह जे पी नड्डा लेंगे.

बीजेपी के आम तौर पर ‘एक व्यक्ति एक पद’ का नियम मानने के चलते यह उम्मीद थी कि शाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पार्टी के नए मुखिया के लिए रास्ता छोड़ देंगे.

अमित शाह ने मामले में अपनी पहली टिप्पणी में कहा, ‘‘चुनाव (संगठनात्मक) चल रहे हैं. दिसंबर तक कोई नया अध्यक्ष पार्टी की जिम्मेदारी और प्रभार संभाल लेगा.’’

'फड़णवीस के नेतृत्व में बीजेपी लड़ रही है चुनाव'

बीजेपी की सहयोगी शिवसेना के इन दावों के बीच कि पार्टी चुनावी राज्य महाराष्ट्र में अपना मुख्यमंत्री बनाने के लिए काम करेगी. अमित शाह ने कहा कि एनडीए गठबंधन देवेंद्र फड़णवीस के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहा है और वह फिर से राज्य सरकार के मुखिया होंगे.

महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होंगे. वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी.

हरियाणा चुनाव: बल्लभगढ़ में पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा, दिया ये बड़ा चैलेंज

PM Modi ने बताया 370 हटाने का श्रेय किसको जाता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी CJP? सामने आया बड़ा अपडेट
कॉकरोच जनता पार्टी में बढ़ी हलचल, 5 अगस्त को तय होगा नया एजेंडा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget