एक्सप्लोरर

नीरव-पीएम मोदी की तस्वीर पर बोले अमित शाह-'साथ नजर आने पर आरोप साबित नहीं होता'

अमित शाह ने विरोधियों को जवाब देते हुए ये भी कहा कि सार्वजनिक आयोजन में साथ में फोटो होने को मुद्दा बनाना गलत है, इस तरह की तस्वीर को मुद्दा बनाना ओछी बात है.

नई दिल्लीः 11,500 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपों में फंसे हीरा कारोबारी नीरव मोदी का नाम एक तस्वीर के जरिए पीएम नरेंद्र मोदी के साथ जोड़ने की कोशिश हो रही है. अब इस पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का बयान आया है. पीएम नरेंद्र मोदी के साथ आरोपी नीरव की तस्वीर पर अमित शाह ने कहा कि साथ में तस्वीर होने से आरोप साबित नहीं होता, घोटाले को लेकर मोदी सरकार कड़ी कार्रवाई कर रही है.

नीरव मोदी की एक तस्वीर जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है इसको लेकर विपक्ष ने बड़ा मुद्दा बनाया था. ये तस्वीर स्विटजरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान ली गई थी. अमित शाह ने विरोधियों को जवाब देते हुए ये भी कहा कि सार्वजनिक आयोजन में साथ में फोटो होने को मुद्दा बनाना गलत है, इस तरह की तस्वीर को मुद्दा बनाना ओछी बात है.

nimo-namo

अमित शाह ने कहा, ‘नीरव मोदी की दावोस वाली तस्वीर का कोई मतलब नहीं है, अगर आप लोग मेरे साथ बैठे हैं और हमारी तस्वीर ले ली जाती है और अगर कोई कुछ करता है तो क्या मैं उससे जुड़ जाऊंगा?’ पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले में प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था, ‘दावोस की एक तस्वीर में प्रधानमंत्री के साथ दिखने से कारोबारी को देश से भागने में मदद मिली’ शाह ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा, ‘‘यह किस तरह की बात है? सार्वजनिक जीवन में किसी समारोह में अगर कोई बैठता है, इस तस्वीर का मुद्दा बनाया जाता है, यह ओछी राजनीति है’ उन्होंने कहा, ‘फोटो के आधार पर प्रधानमंत्री से निकटता के आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है’. शाह ने कहा कि सरकार ने बैंक धोखाधड़ी मामले में ‘कड़ी कार्रवाई’ की है. उन्होंने कहा कि धोखाधड़ी का पता चलने के तीन दिन के भीतर पांच हजार करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई और जांच जारी है.

कौन है नीरव मोदी नीरव मोदी पीएनबी घोटाले में मुख्य आरोपी है. 11,500 करोड़ रुपये के इस बड़े घोटाले के सामने आने के बाद नीरव मोदी की कई संपत्तियों पर ईडी और सीबीआई के छापे पड़ चुके हैं. हालांकि पीएनबी घोटाला सामने आने से पहले ही नीरव मोदी जनवरी में देश छोड़कर भाग चुका था. कल ही इस मामले पर नीरव मोदी ने कहा कि पीएनबी के जल्दबाजी में मामले को सार्वजनिक करने की वजह से अब उसके लिए पीएनबी का बकाया चुकाना संभव नहीं है.

मेहुल चोकसी का भी नाम घोटाले में गीतांजलि जेम्स के प्रमोटर मेहुल चोकसी का भी नाम शामिल है और इन पर भी वही आरोप हैं कि पीएनबी के लेटर ऑफ अंडरटेकिंग के आधार पर इन्होंने बैंक से कर्ज लिया. वहीं पीएनबी के एलओयू के आधार पर एक्सिस बैंक और इलाहाबाद बैंक की विदेश की शाखाओं से भी कर्ज लिए और उन्हें बिना चुकाए विदेश चले गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'12 सालों में पेपर लीक की 90वीं घटना', कांग्रेस ने BJP को घेरा, दिल्ली में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होंगे राहुल
'12 सालों में पेपर लीक की 90वीं घटना', कांग्रेस ने BJP को घेरा, दिल्ली में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होंगे राहुल
'चाहें तो एक शॉट में सब खत्म कर दें', ट्रंप का ईरान पर भड़काऊ बयान, कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, कहा- 'चुप क्यों'
'चाहें तो सब खत्म कर दें', ट्रंप का ईरान पर बयान, कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, कहा- 'चुप क्यों'
'ख्वाजा आसिफ मानसिक रूप से दिवालिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने PM मोदी पर किया कमेंट तो भारत ने दिया करारा जवाब
'ख्वाजा आसिफ मानसिक रूप से दिवालिया', पाक रक्षामंत्री ने PM मोदी पर किया कमेंट तो भारत ने दिया करारा जवाब
Karnataka News : SIR ड्यूटी ने ली 26 साल की अफसर की जान? रातभर काम, सुबह हादसा... गुस्से में उतरे कर्मचारी
SIR ड्यूटी ने ली 26 साल की अफसर की जान? रातभर काम, सुबह हादसा... गुस्से में उतरे कर्मचारी

वीडियोज

दोस्ती से प्यार और फिर शादी, Aamir Khan-Gauri Spratt की खूबसूरत लव स्टोरी
Bollywood News: आदित्य धर और प्रभास की नई पैन इंडिया फिल्म की चर्चा, 23 अक्टूबर को ऐलान की उम्मीद (05.07.26)
DR. Aarambhi: 😳Raj-Naira की मेहंदी में Aarambhi का डांस, Dhruv पर टिकी Avantika की तिरछी नज़र! #sbs
Rajkumar Hirani की Pritam and Pedro है साइबर क्राइम पर दमदार सीरीज
E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
मल्चिंग पॉलीहाउस तकनीक से फसलों को दें थ्री-लेयर सुरक्षा, कम पानी में होगी छप्परफाड़ पैदावार
मल्चिंग पॉलीहाउस तकनीक से फसलों को दें थ्री-लेयर सुरक्षा, कम पानी में होगी छप्परफाड़ पैदावार
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
Embed widget