एक्सप्लोरर

BMC Elections: क्या उद्धव ठाकरे से CM पद का वादा किया था? अमित शाह का बड़ा बयान, BMC को लेकर भी की भविष्यवाणी

BMC Elections: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बीएमसी चुनाव में बीजेपी और सहयोगी दल का जीतना तय है.

Amit Shah On Uddhav Thackeray: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) पर निशाना साधा और धोखा देने का आरोप लगाया. केंद्रीय गृह मंत्री मुंबई (Mumbai) के दौरे पर हैं. सोमवार को लाल बाग का राजा गणपति के दर्शन के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी विधायकों, सांसदों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की. सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्री अमित शाह ने बैठक में कहा कि उद्धव ठाकरे की पार्टी के छोटे होने का कारण खुद उद्धव ठाकरे और उनका सत्ता का लालच है, बीजेपी नहीं. 

अमित शाह ने कहा कि राजनीति में जो लोग धोखा देते हैं उनको सजा देनी ही चाहिए. आज मैं फिर से कहना चाहता हूं कि हमने कभी उद्धव ठाकरे से मुख्यमंत्री पद का वादा नहीं किया था. हम बंद कमरे में नहीं सीना ठोककर राजनीति करने वाले लोग हैं. उद्धव ठाकरे ख्याली पुलाव पका रहे थे. गौरतलब है कि जून में शिवसेना से बगावत कर एकनाथ शिंदे ने बीजेपी के साथ गठजोड़ किया था. 

क्या कहा था उद्धव ठाकरे ने?

एकनाथ शिंदे के साथ शिवसेना के कई विधायक बागी हो गए थे जिसके बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी की सरकार गिर गई थी. इसके बाद एकनाथ शिंदे गुट और बीजेपी ने नई सरकार का गठन किया था. सत्ता हाथ से जाने के बाद महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला था. उन्होंने दावा किया था कि बीजेपी ने उनसे ढाई-ढाई साल के लिए सीएम पद का वादा किया था, लेकिन चुनाव के बाद शिवसेना को धोखा दिया. 

केंद्रीय गृह मंत्री ने बीएमसी चुनाव को लेकर की भविष्यवाणी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीएमसी चुनाव में बीजेपी की जीत की भविष्यवाणी भी की है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बीएमसी (BMC) चुनाव में बीजेपी और असली शिवसेना गठबंधन का लक्ष्य 150 सीट जीतने का होना चाहिए. जनता पीएम मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी के साथ है, विचारधारा को धोखा देने वाली उद्धव पार्टी के साथ नहीं. उद्धव ठाकरे ने न सिर्फ बीजेपी को धोखा दिया था बल्कि विचारधारा को धोखा दिया और महाराष्ट्र (Maharashtra) की जनता के जनादेश का भी अपमान किया. अमित शाह (Amit Shah) ने बैठक में साफ कर दिया कि बीएमसी के चुनाव बीजेपी (BJP) और सहयोगी दल को हर हाल में शिवसेना का सफाया करना है. 

ये भी पढ़ें- 

Jharkhand: हेमंत सोरेन ने हासिल किया विश्वास मत, BJP का विधानसभा से वॉकआउट, JMM गठबंधन को पड़े इतने वोट

Delhi Excise Policy: दिल्ली सरकार की आबकारी नीति पर BJP ने लगाया गंभीर आरोप, जारी किया ये स्टिंग वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis: भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
Iran War: '80 दिन कैद में और 28 दिन मौत के साये में', जब मासूम बेटी के सवाल पर फूट-फूटकर रो पड़े कैप्टन विजय
'80 दिन कैद में और 28 दिन मौत के साये में', जब मासूम बेटी के सवाल पर फूट-फूटकर रो पड़े कैप्टन विजय
Assam Election: 25 लाख का बीमा, बुजुर्गों को 1250 रुपये महीना पेंशन... असम में चुनाव से पहले खरगे ने किया कांग्रेस की 5 गारंटियों का ऐलान
25 लाख का बीमा, बुजुर्गों को 1250 रुपये महीना पेंशन... असम में चुनाव से पहले खरगे ने किया कांग्रेस की 5 गारंटियों का ऐलान
रूस के तेल निर्यात पर बैन से भारत के इस सेक्टर पर मंडराया संकट, महंगाई और लागत बढ़ने की आशंका
रूस के तेल निर्यात पर बैन से भारत के इस सेक्टर पर मंडराया संकट, महंगाई और लागत बढ़ने की आशंका

वीडियोज

Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
UP News: प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, शादी से इनकार पर किया ड्रामा | Pratapgarh
Chitra Tripathi: जाने युद्ध से किन देशों को हुआ बड़ा नुकसान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trumpa
Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
Gujarat Earthquake News: गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
Embed widget