एक्सप्लोरर

'आतंकवाद पर जारी रहेगी मोदी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति', CISF के 54वें स्थापना दिवस पर बोले अमित शाह

Hyderabad: अमित शाह ने एक बार फिर आतंकवाद-नक्सलवाद को लेकर सरकार की नीति स्पष्ट कर दी है. उन्होंने कहा कि हम इस समस्या से सख्ती से निपट रहे हैं और तेजी से कार्रवाई कर रहे हैं.

Amit Shah On Terrorism: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार (12 मार्च) को हैदराबाद में 54वें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) स्थापना दिवस परेड में शामिल हुए. गृह मंत्री ने इस अवसर पर राष्ट्रीय औद्योगिक सुरक्षा अकादमी (NISA) में बैफल रेंज 'अर्जुन' का उद्घाटन किया. यहां उन्होंने CISF के जवानों और अधिकारियों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की आतंकवाद को बिल्कुल न बर्दाश्त करने की नीति आने वाले वक्त में भी जारी रहेगी.

अमित शाह ने कहा कि देश के किसी भी हिस्से में अलगाववाद, आतंकवाद और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों से सख्ती से निपटा जाएगा. उन्होंने आगे कहा, "पीएम मोदी ने 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का विजन पेश किया है, जिसके लिए बंदरगाहों, हवाई अड्डों आदि की सुरक्षा बहुत जरूरी है. CISF उनकी सुरक्षा करेगा जैसा कि वे पिछले 53 वर्षों से करते आ रहे हैं."

'...नक्सली और आतंकवादी नियंत्रण में हैं'

केंद्रीय गृह मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि "गृह मंत्रालय बंदरगाहों, हवाई अड्डों आदि की सुरक्षा के लिए आने वाले समय में सभी तकनीकों के साथ सीआईएसएफ को मजबूत करेगा. ड्यूटी के दौरान कई सीआईएसएफ कर्मियों ने अपनी जान गंवाई है. CISF के कारण नक्सली और आतंकवादी नियंत्रण में हैं."

कब की गई थी CISF की स्थापना?

बता दें कि CISF की स्थापना 10 मार्च, 1969 को भारत की संसद के अधिनियम के तहत की गई थी. तब से, हर साल 10 मार्च को CISF स्थापना दिवस मनाया जाता है. इस वर्ष CISF का वार्षिक स्थापना दिवस समारोह हैदराबाद में आयोजित किया गया. इससे पहले, शनिवार को अमित शाह ने कहा था कि सीआईएसएफ भारत की आंतरिक सुरक्षा के स्तंभों में से एक है.

पिछले साल गाजियाबाद में हुआ था समारोह

अधिकारियों के अनुसार, यह पहली बार है कि सीआईएसएफ राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के बाहर 'स्थापना दिवस' समारोह आयोजित कर रहा है. पहले हर साल ये गाजियाबाद में दिल्ली के बाहरी इलाके में स्थित CISF मैदान में आयोजित किया जाता था. पिछले साल, अमित शाह गाजियाबाद के इंदिरापुरम में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के 53वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए थे.

ये भी पढ़ें- वोटिंग में 12 राज्यों के पुरुषों को पछाड़ा, 73 सीटों पर दबदबा फिर भी 27 साल से क्यों लटका है महिला आरक्षण बिल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर क्या बोले CM डीके शिवकुमार?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर क्या बोले CM डीके शिवकुमार?
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget