एक्सप्लोरर

Modi-Trump Talk: 'ट्रंप से कैसे डील करना है यह पीएम मोदी से सीखें', अमेरिकी सीनियर जर्नलिस्ट ने क्यों कही यह बात?

Modi-Trump Talk: अमेरिकी मीडिया संस्थान 'सीएनएन' के एक सीनियर जर्नलिस्ट ने कहा है कि पीएम मोदी ने जिस तरह प्रेसिडेंट ट्रंप से मुलाकात की है, वह दुनिया के अन्य नेताओं के लिए एक मास्टरक्लास है.

Modi-Trump Talk: पीएम मोदी अपने दो दिवसीय यूएस दौरे के बाद भारत लौट चुके हैं. इस दौरे में वह अपने साथ कई समझौते लेकर आए. पीएम मोदी की इस यात्रा में भारत-अमेरिका के बीच डिफेंस से लेकर टेक्नोलॉजी तक कई महत्वपूर्ण समझौते हुए. दोनों देशों ने एक-दूसरे के साथ व्यापार को भी अगले 5 साल में दोगुना करने का लक्ष्य रखा है.

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शुरू किए गए टैरिफ वॉर के डर के बीच भारत और अमेरिका के बीच हुए ये समझौते निश्चित तौर पर बेहद अहमियत रखते हैं. दरअसल, पीएम मोदी जब अपनी इस यात्रा के लिए अमेरिका पहुंचे ही थे, उसी दिन ट्रंप ने 'जैसा का तैसा' आधार पर टैरिफ लगाने के आदेश पर हस्ताक्षर किए थे. यानी दूसरे देश अमेरिकी उत्पादों पर जितना टैरिफ लगाते हैं, उतना ही टैरिफ अमेरिका भी उन देशों पर लगाएगा. ट्रंप प्रशासन का यह एक बड़ा फैसला था. इस फैसले से मोदी और ट्रंप की मुलाकात में थोड़ी खटास आने की संभावना थी लेकिन ऐसा कुछ नजर नहीं आया.

पीएम मोदी गर्मजोशी के साथ ट्रंप से मिले और ट्रंप प्रशासन ने भी उनकी जोरदार मेजबानी की. व्हाइट हाउस में इन दोनों नेताओं की बॉन्डिंग भारत-अमेरिका के भविष्य के रिश्तों के लिए बेहद सकारात्मक नजर आई. यही कारण है कि अमेरिकी मीडिया में भी पीएम मोदी की सराहना हो रही है. अमेरिकी पत्रकारों का कहना है कि टैरिफ वॉर के बीच पीएम मोदी जिस अंदाज में और जिस तैयारी के साथ ट्रंप से मिले, वह देखना वाकई दिलचस्प था. एक अमेरिकी सीनियर जर्नलिस्ट ने तो यह तक कह दिया कि ट्रंप से कैसे डील करना है यह पीएम मोदी से सीखना चाहिए.

'ट्रंप से डील करने की मास्टरक्लास'
सीएनएन के सीनियर जर्नलिस्ट विल रिप्ले ने कहा, 'पहले हमने जापानी प्रधानमंत्री इशिबा की ट्रंप से मुलाकात देखी, जो अच्छी रही और अब पीएम मोदी को देखा, जिन्होंने बेहद सकारात्मक अंदाज में ट्रंप से मुलाकात की. यह दुनियाभर के अन्य नेताओं के लिए एक मास्टरक्लास है कि प्रेसिडेंट ट्रंप से किस तरह डील की जाती है.'

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा, 'भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पता था कि उन्हें क्या करना है. यह (मोदी-ट्रंप मुलाकात) बुरी हो सकती थी. प्रधानमंत्री मोदी उसी दिन वाशिंगटन डीसी में थे, जिस दिन ट्रंप ने नए टैरिफ का ऐलान किया था. ट्रेड वॉर की आशंकाओं के बीच दोनों देश कुछ अच्छे ट्रेड, एनर्जी और डिफेंस डील लेकर आगे बढ़े.' 

विल रिप्ले ने पीएम मोदी के 'MAGA+MIGA= MEGA' स्लोगन को भी सराहा. उन्होंने कहा कि यह एक उस तरह की बात थी, जिसे ट्रंप सुनना पसंद करते हैं. बता दें कि पीएम मोदी ने MAGA यानी 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' और MIGA यानी 'मेक इंडिया ग्रेट अगेट' को मिलाकर भारत-अमेरिका के बीच एक MEGA पार्टनरशिप की बात कही थी. 

यह भी पढ़ें...

Trump On China: क्या भारत-अमेरिका मिलकर चीन को काउंटर कर पाएंगे? ट्रंप ने बता दिया क्या है उनका प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
चाइनीज कमेंट को लेकर वायरल टिंकल ने गाया जन गण मन, सामने आया VIDEO
चाइनीज कमेंट को लेकर वायरल टिंकल ने गाया जन गण मन, सामने आया VIDEO
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget