एक्सप्लोरर

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा की निगरानी करेंगे ड्रोन, 12 हजार जवान करेंगे सुरक्षा की निगरानी, जानिए अहम जानकारी

Amarnath Yatra Security: अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू हो रही है. यह यात्रा वर्ष 2021 और 2020 में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण नहीं हो सकी थी.

Amarnath Yatra Latest Update: केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने दो साल बाद शुरू होने जा रही अमरनाथ यात्रा के लिए शुक्रवार को सुरक्षा संबंधी तैयारियों की समीक्षा की. इस मीटिंग में फैसला किया गया कम से कम 12,000 अर्धसैनिक बल और जम्मू-कश्मीर पुलिस के सैकड़ों जवान ड्रोन कैमरों की मदद से अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा करेंगे.  

अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू हो रही है. यह यात्रा वर्ष 2021 और 2020 में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण नहीं हो सकी थी. वहीं, वर्ष 2019 में संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करने से पूर्व इस यात्रा को तय समय से जल्दी खत्म कर दिया गया था.

अधिकारियों ने बताया कि गृह सचिव ने अर्धसैनिक बलों और जम्मू कश्मीर प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों के साथ अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा संबंधी तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने बताया कि पहलगाम और बालटाल यात्रा मार्गों में जम्मू कश्मीर पुलिस के अलावा अर्ध सैनिक बलों के 10,000 जवानों को तैनात किए जाने की संभावना है. इस यात्रा में तीन लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है. अमरनाथ यात्रा 11अगस्त को समाप्त होगी.

ये भी पढ़ें- PM Modi Nepal Visit: पुराने रिश्तों को सींचने और नए संबंधों का रोडमैप बनाएगी पीएम मोदी की नेपाल यात्रा

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के महानिदेशक और सीमा सुक्षा बल (BSF) के महा निदेशक पंकज सिंह और अन्य अधिकारी व्यक्तिगत रूप से बैठक में शामिल हुए वहीं जम्मू कश्माीर के अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इसमें हिस्सा लिया. जम्मू कश्मीर में हाल में निशाना बनाकर लोगों को हत्याओं की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है, जिसे देखते हुए अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा सरकार के लिए काफी अहम है. 

ये भी पढ़ें- Gyanvapi Masjid: ज्ञानवापी परिसर को लेकर मुस्लिम पक्ष ने दी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, शनिवार को शुरू होगा सर्वे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरी रथ यात्रा में भगदड़ जैसे हालात, दो की मौत कई घायल, जानें ताजा स्थिति
पुरी रथ यात्रा में भगदड़ जैसे हालात, दो की मौत कई घायल, जानें ताजा स्थिति
'उनकी चिंताएं विपक्षी दलों ..', कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल 19 दिन से हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को लेकर क्या बोले?
'उनकी चिंताएं विपक्षी दलों ..', कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल 19 दिन से हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को लेकर क्या बोले?
ED Action: ED का बड़ा एक्शन! दिल्ली से बंगाल तक 5 राज्यों में 13 ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड, विदेशी फंडिंग नेटवर्क की जांच तेज
ED का बड़ा एक्शन! दिल्ली से बंगाल तक 5 राज्यों में 13 ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड, फंडिंग नेटवर्क की जांच तेज
Indian Weather: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट! निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर, 16 से 29 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट! निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर, 16 से 29 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget