एक्सप्लोरर

केजरीवाल के धरने को लेकर पीएम से मिले चार सीएम, पीएम हाउस का घेराव करेगी AAP

कल ये चारो सीएम एलजी हाउस में केजरीवाल से मुलाकात करना चाहते थे लेकिन उन्हें इजाजत नहीं मिली. इसके बाद चारो सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की थी.

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एलजी हाउस में धरने का आज सातवां दिन है.आईएसएस अफसरों की कथित हड़ताल को लेकर आप और एलजी के बीच की जंग अब पीएम मोदी के सामने पहुंच गई है. एक दिन पहले ही केजरीवाल के धरने को समर्थन देने वाले 4 गैर बीजेपी मुख्यमंत्रियों ने आज नीति आयोग की बैठक के दौरान ही पीएम मोदी के सामने उठाया है. सूत्रों के मुताबिक चारो मुख्यमंत्रियों को प्रधानमंत्री की ओर से कोई आश्वासन नहीं मिला है.

आपको बता दें कि शनिवार को ममता बनर्जी, चंद्रबाबू नायडू, कुमारस्वामी और पी विजयन ने इस मुद्दे पर केजरीवाल के समर्थन की घोषणा करते हुए उनसे मुलाकात की कोशिश की. हालांकि इसकी अनुमति नहीं मिलने के बाद ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए इसे संवैधानिक संकट जैसे हालात तक बता डाला था. कल चारो मुख्यमंत्रियों ने केजरीवाल के परिवार से मुलाकात की थी.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी कैबिनेट के साथी मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और गोपाल राय अपनी मांगों को लेकर एलजी से मिलने गए थे. एलजी ने इन सभी से मुलाकात की लेकिन मांगें मानने से मना कर दिया जिसके बाद चारो नेता धरने पर बैठ गए. सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया ने भूख हड़ताल कर दी.

चार बजे प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेगी AAP आम आदमी पार्टी आज केजरीवाल के धरने को लेकर प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेगी. इस जुलूस में सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी भी शामिल होंगे. दिल्ली पुलिस का कहना है कि आम आदमी पार्टी ने इस प्रदर्शन के लिए इजाजत नहीं ली है. पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए प्रधानमंत्री आवास के पास के चार मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं.

आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगें आईएएस अधिकारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार दिल्ली के आईएस अफसरों पर निशाना साध रहे हैं. उनका कहना ह कि आईएएस अधिकारी जानबूछ कर हड़ताल पर हैं और काम में सहयोग नहीं कर रहे हैं. केजरीवाल के इस आरोप के जवाब में आज पहली बार आईएस एसोशिएसन प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा. यह प्रेस कॉन्फ्रेंस 30.30 बजे होगी.

केजरीवाल ने पूछा नीति आयोग की बैठक में LG कैसे पहुंचे? CEO ने कहा- यह झूठ है नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की चौथी बैठक आज राष्ट्रपति भवन में चल रही है. इस बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नहीं शामिल हुए. केजरीवाल का दावा है कि उनकी जगह उप राज्यपाल (एलजी) अनिल बैजल ने बैठक में भाग लिया जबकि उन्होंने बैठक में शामिल होने के लिए एलजी को अधिकार नहीं दिया था. इस पर नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने इस खबर को गलत बाताय. उन्होंने कहा कि नीति आयोग की गवर्निंग काउन्सिल की चौथी बैठक में दिल्ली के उप राज्यपाल ने शिरकत नहीं की.

बीजेपी के निशाने पर चारों मुख्यमंत्री केजरीवाल को चार मुख्यमंत्रियों का साथ मिलने से बीजेपी खासी नाराज नजर आई। बीजेपी का कहना है कि चारों मुख्यमंत्रियों को साजिश रचने की बजाए दिल्ली की जनता का दर्द देखना चाहिए. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने ट्वीट किया, ''यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि चार मुख्यमंत्रियों ने खुद को धरना तमाशा का हिस्सा बना लिया है. वास्तव में उन्हें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सलाह देनी चाहिए कि वो दिल्ली में पीने पानी की समस्या का हल करें, जिसे दिल्ली की जनता झेल रही है. आधिकारियों का विश्वास हासिल करें.''

तिवारी ने एक दूसरे ट्वीट में लिखा, ''पहले ममता बनर्जी ने ईद में सेलिब्रेशन का हवाला देकर नीति आयोग की बैठक को एक दिन आगे बढ़ाने के लिए कहा और वो दिल्ली में धरना तमाशा की राजनीति में हिस्सा ले रही हैं.''

क्या हैं केजरीवाल की तीन मांगे? सीएम केजरीवाल आईएएस अधिकारियों को हड़ताल खत्म करने का निर्देश देने, चार महीनों से कामकाज रोक कर रखे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और उनकी सरकार की ‘डोर स्टेप डिलीवरी ऑफ राशन’ योजना के प्रस्ताव को मंजूरी देने सहित तीन मांगें की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रदर्शन के बीच इंडिया गठबंधन के सांसदों की राहुल गांधी के घर बड़ी बैठक, बढ़ाई गई सुरक्षा
CJP प्रदर्शन के बीच इंडिया गठबंधन के सांसदों की राहुल गांधी के घर बड़ी बैठक, बढ़ाई गई सुरक्षा
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget