एक्सप्लोरर

यूपी: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मस्जिद से लाउडस्पीकर हटाने के दिए आदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अजान के लिए मस्जिद में बजने वाले लाउडस्पीकर हटाने का आदेश दिया है. कोर्ट ने जौनपुर की एक मस्जिद का हवाला देते हुए अपना फैसला सुनाया. एसडीएम ने मस्जिद में लाउडस्पीकर बजाने की इजाजत नहीं दी थी. जिसे कोर्ट ने सही ठहराया है.

प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज की एक मस्जिद में अजान के लिए बजने वाले लाउडस्पीकर पर रोक लगाने का आदेश दिया है. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा अगर किसी धार्मिक स्थान पर ज्यादा साउंड होने से वहां का माहौल बिगड़ता है तो ये प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वहां पर लगे लाउडस्पीकर्स को हटवाया जाए. सामाजिक सौहार्द बनाए रखना ये सरकार की जिम्मेदारी है.

कोर्ट ने अपने फैसले के दौरान ये भी कहा कि, देश में सभी को अपने धर्म के हिसाब से जीवन जीने का हक है. साथ ही धार्मिक आस्था प्रकट करने का भी अधिकार है, लेकिन अगर इससे किसी को परेशानी होती है तो इसकी बिल्कुल इजाजत नहीं दी जा सकती है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जौनपुर की एक मस्जिद का उदाहरण देते हुए लाउडस्पीकर हटाने का आदेश जारी कर दिया.

कोर्ट ने कहा जौनपुर के बद्दोपुर गांव में एसडीएम ने गांव की एक मस्जिद में लाउडस्पीकर बजाने की इजाजत नहीं दी थी. एसडीएम ने हवाला दिया था कि गांव में सिर्फ दो प्रतिशत मुस्लिम हैं और इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका है.

अजान के लिए लाउडस्पीकर की इजाजत नहीं मिलने पर मसरूर अहमद ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. जस्टिस पंकज मित्तल और वीसी दीक्षित की डिवीजन बेंच ने इस मामले में अपना दखल देने से मना कर दिया था. कोर्ट ने कहा था, एसडीएम ने सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए ही लाउडस्पीकर की इजाजत नहीं दी है और ये उनका अधिकार है. इलाके में शांति प्रिय माहौल बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी है.

ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र: चव्हाण बोले- मुस्लिमों के कहने पर शिवसेना के साथ सरकार में हुए शामिल, BJP ने घेरा

दिल्ली चुनाव: चर्चा में केजरीवाल का प्रॉपर्टी मीटर, जानें पांच साल में हुआ कितना इजाफा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
CJP Protest LIVE: 'सरकार के साथ बातचीत सिर्फ जंतर-मंतर पर होगी', अभिजीत दीपके की दो टूक; राहुल गांधी के खिलाफ NDA सांसदों का प्रोटेस्ट
LIVE: 'सरकार से बात सिर्फ जंतर-मंतर पर', दीपके की दो टूक; राहुल गांधी के खिलाफ NDA का प्रोटेस्ट
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के 16 मेट्रो स्टेशन बंद करने के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget