एक्सप्लोरर

इलाहाबाद माघ मेला: मौनी बाबा के पंडाल में लगी आग, लाखों का माल खाक, सभी श्रद्धालु सुरक्षित

फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने पंद्रह मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद न सिर्फ आग पर काबू पाया, बल्कि इसे दूसरे पंडालों में फैलने से भी रोका.

इलाहाबाद: इलाहाबाद के माघ मेले में आज भीषण आग लगने से काफी देर अफरातफरी का माहौल रहा. आग मौनी बाबा के पंडाल में लगी जिसमें लाखों रुपए का सामान पल भर में ही जलकर खाक हो गया. राहत की बात ये रही कि आग की घटना के फौरन बाद पंडाल में मौजूद सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने पंद्रह मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद न सिर्फ आग पर काबू पाया, बल्कि इसे दूसरे पंडालों में फैलने से भी रोका. आग लगने के बाद पंडाल में चीख-पुकार मच गई और लोग दहशत के चलते इधर उधर भागने लगे. आग कैसे लगी फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है. आशंका जताई जा रही है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है. प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं.

इलाहाबाद माघ मेला: मौनी बाबा के पंडाल में लगी आग, लाखों का माल खाक, सभी श्रद्धालु सुरक्षित

आग लगने की ये घटना माघ मेले के सेक्टर नंबर दो में सरस्वती मार्ग स्थित मौनी बाबा के पंडाल की है. इन दिनों राम मंदिर निर्माण के लिए रोज़ाना सैकड़ों की तादाद में दीप जलाने वाले मौनी बाबा के पंडाल में दोपहर के वक्त अचानक आग की तेज लपटें निकलने लगीं. आग इतनी तेजी से फैली कि उसने देखते ही देखते कई कैम्पों को अपनी चपेट में ले लिया. पंडाल में मौजूद दर्जनों लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. आग की वजह से पंडाल में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया.

हादसे के वक्त पंडाल में एलपीजी के नौ सिलेंडर भी थे. एक युवक ने हिम्मत दिखाते हुए इन्हें बाहर फेंककर बड़ी दुर्घटना होने से बचा लिया. मौनी बाबा वही संत हैं, जिन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए मौनी अमावस्या के दिन पंडाल से संगम तक तीन किलोमीटर तक का सफर जमीन पर लोटते हुए तय किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
CJP Protest: जंतर-मंतर के पास इंटरनेट बंद करने का जिक्र कर भड़की कांग्रेस, कहा - 'इसका मकसद...'
जंतर-मंतर के पास इंटरनेट बंद करने का जिक्र कर भड़की कांग्रेस, कहा - 'इसका मकसद...'
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget