एक्सप्लोरर

रामजस कॉलेज विवाद: मार्च से अलग हुई गुरमेहर, जानें- अबतक की 10 बड़ी बातें

नई दिल्ली:  दिल्ली के रामजस कॉलेज से शुरू हुआ हंगामा बढ़ता जा रहा है. आज वामपंथी छात्र संगठन मार्च निकालने वाले हैं. ये मार्च शहीद की बेटी गुरमेहर कौर को बलात्कार की धमकी देने के खिलाफ निकाला जा रहा है. जानें इस विवाद से जुड़ी अबतक की 10 बड़ी बातें.

  • वामपंथी छात्र संगठन की तरफ से निकाले जा रहे मार्च में अब गुरमेहर ने हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है. गुरमेहर ने ट्वीट कर कहा, ” मैं मार्च का हिस्सा नहीं बनूंगी. मैं अभियान से अलग हो रही हूं. मुझे अकेला छोड़ दीजिए.’’ मार्च दोपहर 12.30 बजे से निकाला जाएगा.
  • इस विवाद में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कूद गए हैं. उन्होंने ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ‘’ ये देश विरोधी नारे बीजेपी/ ABVP वाले खुद ही लगवाते हैं.
  • इस विवाद पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी गुरमेहर के साथ आ गए हैं. उन्होंने भी ट्वीट कर कहा, ‘’भय और उत्पीड़न के खिलाफ हम अपने छात्रों के सा हैं. गुस्सा, असहिष्णुता, अज्ञानता की हर आवाज के खिलाफ एक गुरमेहर कौर खड़ी होगी.’’
  • गुरमेहर ने दिल्ली महिला आयोग से इसी शिकायत की है. जिसके बाद दिल्ली महिला आयोग की एक टीम जांच के लिए लेडी श्रीराम कॉलेज भी पहुंची. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा है कि उन्होंने गुरमेहर कौर और उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए दिल्ली पुलिस को चिट्ठी लिखी है.
  • महिला आयोग की प्रमुख ने ट्वीट किया, ‘‘फिलहाल डीसीडब्ल्यू के होमगार्ड गुरमेहर कौर को सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं . हम 24 घंटे उनके साथ रहेंगे. उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस तुरंत उन्हें सुरक्षा देगी.’’
  • इस विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है. मैसूर से बीजेपी सांसद प्रताप सिन्हा ने गुरहमेहर की तुलना अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से कर दी.  प्रताप सिन्हा ने ट्विटर पर दाऊद के साथ वाली तस्वीर डालते हुए लिखा है, ‘’1993 बम धमाके का मास्टमाइंड दाऊद ने तो देशविरोधी काम के बाद ये नहीं कहा कि मैं पुलिसवाले का बेटा हूं.’’
  • ‘’मेरा नाम गुरमेहर कौर है. ये मेरे पिता कैप्टन मंदीप सिंह हैं. वो 1999 के करगिल युद्ध में शहीद हो गए थे. पाकिस्तान ने मेरे पिता को नहीं मारा उन्हें युद्ध ने मारा है.’’
  • फेसबुक पर गुरमेहर की इसी संदेश के खिलाफ आवाज उठने लगी, खुद को राष्ट्रभक्त बताने वाले उसे गैंगरेप तक की धमकी देने लगे. गुरमेहर पर हमला बोलने के लिए उनका एक पुराना वीडियो भी सामने लाया गया, जिसमें उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच शांति की अपील की थी.
  • गुरमेहर के इस विरोध के बाद उसके साथ पढ़ने वाले छात्र और सहयोगियों ने इस पोस्ट को शेयर करना शुरू कर दिया. जिसके बाद देश भर के विश्वविद्यालयों में छात्रों ने ऐसे ही प्लकॉर्ड के साथ अपनी प्रोफाइल पिक्चर लगाई. हालांकि कुछ लोगों ने छात्रा की टिप्पणी की आलोचना की. इनमें पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा भी शामिल हैं. जिन्होंने उसे राजनीतिक मोहरा करार दिया.
  • डीयू के रामजस कॉलेज के एक सेमिनार में जेएनयू के छात्र उमर खालिद को बुलाने से जुड़ा है. देशविरोधी नारे लगाने के आरोपी उमर के साथ ही कन्हैया कुमार और अनिर्बान पिछले साल जेल गए थे. एबीवीपी के विरोध के बाद सेमिनार तो रद्द कर दिया गया लेकिन एबीवीपी और वामपंथी छात्र संगठन आमने-सामने आ गए थे. बाद में एबीवीपी ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया था कि वामपंथी छात्रों ने देश विरोधी नारे लगाए थे.
यह भी पढ़ें- DCW होमगार्ड के जवान कर रहे हैं गुरमेहर कौर की सुरक्षा: स्वाती मालीवाल BJP सांसद ने करगिल शहीद की बेटी गुरमेहर की तुलना दाऊद इब्राहिम से की ABVP का विरोध करने पर मुझे मिली रेप की धमकी: करगिल शहीद की बेटी करगिल शहीद की बेटी की कंट्रोवर्सी का वायरल सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget