एक्सप्लोरर

कर्नाटक में BJP सरकार ने क्यों रद्द की ‘टीपू सुल्तान' की जयंती, जानें क्या है पूरा विवाद?

बीजेपी और दक्षिणपंथी संगठन टीपू को ‘धार्मिक कट्टरपंथी’ बताते हुए जयंती समारोहों का कड़ा विरोध करते रहे हैं. वहीं, कई इतिहासकर टीपू को एक धर्मनिरपेक्ष और आधुनिक शासक मानते हैं जिसने ब्रिटिश शासन के खिलाफ जंग लड़ी.

बेंगलुरू: सत्ता में लौटने के तीन दिनों के अंदर कर्नाटक की बीजेपी सरकार ने सरकारी कार्यक्रम के तौर पर मनाई जाने वाली टीपू सुल्तान की जयंती को रद्द कर दिया है. ‘टीपू जयंती’ समारोह का आयोजन कांग्रेस शासन के दौरान साल 2015 से हो रहा था. टीपू सुल्तान पूर्ववर्ती मैसूर साम्राज्य के 18वीं सदी का विवादित शासक था.

बता दें कि बीजेपी और दक्षिणपंथी संगठनों के विरोध के बीच सिद्धरमैया के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने 2015 में टीपू जयंती के अवसर पर 10 नवंबर को वार्षिक समारोह के आयोजन की शुरुआत की थी. एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस-जेडीएस की गठबंधन सरकार ने भी इसे जारी रखा.

किसने किया जयंती का विरोध?

राज्य में विराजपेट के विधायक केजी. बोपैया ने सीएम येदियुरप्पा को पत्र लिखकर राज्य के कन्नड़ और संस्कृति विभाग की तरफ से आयोजित किए जाने वाले इस वार्षिक समारोह को रद्द करने का अनुरोध किया था. पत्र में उन्होंने ऐसे समारोह को लेकर विशेषकर कोडागू जिले में होने वाले विरोध के बारे में बताया. विधायक ने कहा कि समारोह के दौरान हिंसा की घटनाएं होती रही हैं और इसे दोहराया नहीं जाना चाहिए.

गौरतलब है कि साल 2015 में इसके पहले आधिकारिक आयोजन के दौरान कोडागू जिले में व्यापक प्रदर्शनों और हिंसा में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ता कटप्पा की मौत हो गयी थी. बीजेपी और दक्षिणपंथी संगठन टीपू को ‘धार्मिक कट्टरपंथी’ बताते हुए जयंती समारोहों का कड़ा विरोध करते रहे हैं.

कांग्रेस का टीपू को लेकर क्या रुख है?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया का कहना है कि टीपू कोई ऐसी शख्सियत नहीं थे जो सिर्फ अल्पसंख्यक समुदाय के थे, बल्कि वह तो मैसूर के राजा थे जिन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़ी. वह एक महान देशभक्त थे. टीपू ने तत्कालीन मैसूर राज्य के विकास के लिए काम किया. केआरएस बांध की नींव उनके ही शासन में रखी गयी थी और उन्होंने उद्योगों, कृषि और कारोबार के विकास के लिए भी काम किया था. क्योंकि वह एक स्वतंत्रता सेनानी थे, इसी मंशा से हमने जयंती मनाने का फैसला किया था. बीजेपी ने दुर्भावना से प्रेरित होकर और अल्पसंख्यकों के प्रति अपनी नफरत की भावना के कारण ही ऐसा किया है.

टीपू सुल्तान को लेकर राज्य में क्या विवाद है?

पूर्ववर्ती मैसूर साम्राज्य के शासक टीपू ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के कट्टर शत्रु माने जाते थे. मई 1799 में श्रीरंगपट्टनम में अपने किले को बचाने के क्रम में ब्रिटिश बलों के खिलाफ लड़ते हुए उनकी मौत हो गई थी. टीपू सुल्तान को हालांकि कोडागू जिले में विवादित शख्सियत माना जाता है, क्योंकि कोडावस (कुर्गीज) समुदाय के लोगों का मानना है कि टीपू के शासन के दौरान हजारों कोडावस पुरुषों और महिलाओं को यातनाएं दी गईं, उनकी हत्याएं की गईं और उन्हें जबरन इस्लाम कबूल कराया गया.

टीपू को कन्नड़ संगठन मानते हैं कन्नड़ विरोधी

टीपू पर दीपावली के दिन मांड्या जिले में मेलकोट शहर के मंदिर में मांडयम अयंगर को फांसी देने का भी आरोप है, क्योंकि उन्होंने मैसूर के तत्कालीन महाराज का समर्थन किया था. हालांकि कई इतिहासकर टीपू को एक धर्मनिरपेक्ष और आधुनिक शासक मानते हैं जिसने ब्रिटिश शासन के खिलाफ जंग लड़ी. कुछ कन्नड़ संगठन उन्हें ‘‘कन्नड़ विरोधी’’ मानते हैं. उनका आरोप है कि टीपू ने स्थानीय भाषा की जगह फारसी को तवज्जो दी थी.

यह भी पढ़ें-

कर्नाटक: 36 घंटे बाद बरामद हुआ कैफे कॉफी डे के मालिक वीजी सिद्धार्थ का शव, सोमवार से लापता थे

J&K: पाकिस्तान की ओर से लगातार फायरिंग, घुसपैठ की कोशिश कर रहे 3 आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

उन्नाव मामला: सीबीआई को जांच की जिम्मेदारी, विपक्ष ने सरकार को घेरा, पीड़िता की स्थिति अभी भी गंभीर

जम्मू-कश्मीर: आज से 15 दिन अपनी बटालियन के साथ रहेंगे धोनी, आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में लेंगे हिस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget