एक्सप्लोरर

एबीपी न्यूज़ ने 2013 में 'प्रधानमंत्री' सीरीज के जरिए मचा दिया था तहलका

Pradhanmantri 2 | 'प्रधानमंत्री' सीरीज में कुल 26 एपिसोड दिखाए गए थे. इसमें भारतीय रियासतों के विलय से लेकर देश के अलग-अलग प्रधानमंत्री चुनने की पूरी कहानी विस्तार से दिखाई गई. अब एबीपी न्यूज़ पर जल्द 'प्रधानमंत्री' का दूसरा सीजन आने वाला है.

नई दिल्ली: एबीपी न्यूज़ ने टीवी न्यूज़ चैनल्स की दुनिया में 'प्रधानमंत्री' सीरीज के जरिए 2013 में तहलका मचा दिया. 'प्रधानमंत्री' सीरीज में कुल 26 एपिसोड दिखाए गए थे. इसमें भारतीय रियासतों के विलय से लेकर देश के अलग-अलग प्रधानमंत्री चुनने की पूरी कहानी विस्तार से दिखाई गई.

प्रधानमंत्री में कुल 13 प्रधानमंत्रियों की कहानी दिखाई गई.  इस सीरीज में हर एक घटना के तह में जाकर, रिसर्च करने के बाद लोगों को ऐसी बारीक जानकारियां दी गईं जो पहले उन्हें कभी देखने को नहीं मिलीं. यही वजह है कि ये सीरीज लोगों को बहुत पसंद आई. इस सीरीज का प्रीमियर 13 जुलाई 2013 को एबीपी न्यूज़ पर हुआ और इसका आखिरी एपिसोड 4 जनवरी 2014 को हुआ. इस सीरीज को बॉलीवुज के जाने माने फिल्ममेकर शेखर कपूर ने होस्ट किया.

प्रधानमंत्री के पहले एपिसोड में दिखाया कि भारत ने कैसे 565 रियासतों को भारत का  हिस्सा बनाया. दूसरे एपिसोड में हैदराबाद और जूनागढ़ रियासत की  कहानी दिखाई गई. तीसरे में कश्मीर में कहानी देखने को मिली. कश्मीर के किंग हरी सिंह कभी भी कश्मीर को कभी भी भारत का हिस्सा नहीं बनाना चाहते थे. ये एपिसोड देखने के बाद आप समझ पाएंगे कि ऐसा क्यों था और कैसे भारत ने उसे अपना हिस्सा बनाया.

यहां देखिए पहला एपिसोड-  

(आप एबीपी न्यूज़ के यू-ट्यूब चैनल पर प्रधानमंत्री के सभी एपिसोड देख सकते हैं)

 इस सीरीज ने पॉपुलैरिटी का ऐसा आयाम स्थापित किया जिसके आस-पास अब तक कोई भी न्यूज़ चैनल नहीं पहुंच सका है. इस सीरीज की तारीफ बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने अपने ब्लॉग के जरिए की. इसे देखने के बाद लाल बहादुर शास्त्री के बेटे सुनील शास्त्री और पूर्व आईपीएस ऑफिसर किरण बेदी ने भी इसकी खूब प्रशंसा की.

'प्रधानमंत्री' सीरीज को इतना पसंद किया गया कि बाद में इस सीरीज को एबीपी आनंदा पर बंगाली और एबीपी माझा पर मराठी में भी प्रसारित किया गया.

अब एक बार फिर एबीपी न्यूज़ प्रधानमंत्री सीरीज का दूसरा सीजन लेकर आ रहा है. जल्द ही एबीपी न्यूज़ पर इसके टेलिकास्ट डेट की घोषणा भी की जाएगी. नई सीरीज का प्रोमो रिलीज हो गया है और इसे लेकर लोगों के बीच काफी उत्सुकता देखने को मिली है.

देखें- प्रधानमंत्री सीजन 2 का ट्रेलर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget