एक्सप्लोरर

Ashok Gehlot Cabinet Resignation: राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार के सभी मंत्रियों का इस्तीफा, कल होगा शपथग्रहण समारोह

Rajasthan Cabinet Resigned: जयपुर में हुई मंत्री परिषद की बैठक में सभी मंत्रियों ने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपना त्याग पत्र सौंप दिया.

Rajasthan Cabinet Resigned: राजस्थान सरकार के सभी मंत्रियों ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. शनिवार शाम को जयपुर में हुई मंत्री परिषद की बैठक में सभी मंत्रियों ने सूबे के सीएम अशोक गहलोत को अपना त्याग पत्र सौंप दिया. अब कल यानी रविवार को पार्टी के सभी नेता और विधायक दोपहर दो बजे मौजूद रहेंगे. शाम को चार बजे नए मंत्रियों का शपथग्रहण समारोह होगा.

राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद यह जानकारी दी. राजस्थान मंत्रिपरिषद की बैठक शनिवार शाम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सभी मंत्रियों ने अपने इस्तीफे देने संबंधी प्रस्ताव भेजा. खाचरियावास ने कहा, ‘‘मंत्रिपरिषद की बैठक मुख्यमंत्री गहलोत की अध्यक्षता में हुई. सभी मंत्रियों ने इस्तीफे दे दिए हैं.’’

कांग्रेस विधायकों को रविवार को दोपहर दो बजे पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बुलाया गया है. उसके बाद का कार्यक्रम गहलोत व पार्टी के प्रदेश प्रभारी अजय माकन तय करेंगे. हालांकि सूत्रों का कहना है कि कल शाम चार बजे शपथग्रहण समारोह होगा. उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को संबोधित करके इस्तीफे दिए जाते हैं. उसके बाद मंत्रिमंडल पुनर्गठन की प्रक्रिया होती है. इस आशय का प्रस्ताव पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने रखा.

इन तीन मंत्रियों ने पहले दिया इस्तीफा

इससे पहले शुक्रवार शाम राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी अजय माकन ने जयपुर पहुंचकर गहलोत कैबिनेट के 3 मंत्रियों के इस्तीफे की घोषणा कर दी थी. इस्तीफा देने वाले मंत्री हैं-शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा और राजस्व मंत्री हरीश चौधरी. पार्टी नेतृत्व ने इन तीनों मंत्रियों को संगठन के काम में लगाया है.

Farm Laws Withdrawn: Kangana Ranaut ने अब Indira Gandhi की तारीफ में पढ़े कसीदे, जानिए क्या-क्या कहा है

Farm Laws: MSP क्या होता है, इसको लेकर किसानों की सरकार से क्या मांगे हैं, समझिए

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी CJP? सामने आया बड़ा अपडेट
कॉकरोच जनता पार्टी में बढ़ी हलचल, 5 अगस्त को तय होगा नया एजेंडा
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget