एक्सप्लोरर

2019 में हारेंगे प्रधानमंत्री, यूपी से होगी शुरुआत: अखिलेश यादव

नई दिल्ली: उत्तर प्रेदश पांचवे चरण के लिए चुनावी प्रचार अपने चरम पर है. नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं. आज यूपी के फैजाबाद में सीएम अखिलेश यादव ने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. अखिलेश यादव ने कहा, ''अगली बार जब प्रधानमंत्री चुनाव में जाएंगे तो ये जनता आपको दिल्ली में नहीं आने देगी और इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश से हो रही है.''

यूपी ने 70 से ज्यादा सासंद दिए लेकिन बुलेट ट्रेन का रास्ता भी नहीं पता अखिलेश ने कहा, ''प्राधनमंत्री ने मेट्रो का भी मजाक बनाया. हम पूछते हैं कि आप गुजरात में कई बार सीएम रहे एक भी मेट्रो ट्रेन हो तो बताएं. हमें बुलेट ट्रेन का सपना दिखाया. अगर कहीं भी बुलेट ट्रेन हो तो बताइए. तीन साल हो गए हैं सरकार के अभी तक बुलेट नहीं आयी दो साल में भी नहीं आयी. 70 से ज्यादा सांसद जिता दिए लेकिन बुलेट ट्रेन का रास्ता कौन सा है ये अभी किसी को नहीं पता.''

नोटबंदी से देश की अर्थ व्यवस्था को धोखा दिया अखिलेश यादव ने कहा, ''इन्होंने कहा कि एक सर्जिकल स्ट्राइक दुश्मन के खिलाफ सीमा पर कर दी है और दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक नोटबंदी से कालेधन पर कर दी है. हम पूछना चाहते हैं कि कितना भ्रष्टाचार खत्म हो गया और कितना कालाधन वापस आ गया. नोटबंदी से देश की अर्थ व्यवस्था को धोखा दिया. अखिलेश ने कहा, ''रुपया या नोट काला नहीं होता है, लेन देन काला होता है. प्रधानमंत्री जी रेडियों पर मन की बात करते हैं लेकिन हम कहते हैं कि मन बात नहीं काम की बात करिेए.''

क्या किसी के खाते में 15 लाख आए? अखिलेश यादव ने कहा, ''अच्छे दिन के हमें और आपको लाइन में लगा दिया. सब पैसा जमा करवा लिया, प्रधानमंत्री ने कहा था कि कालाधन खत्म कर देंगे और हर गरीब के खाते में 15 लाख आएगे. क्या यहां कोई ऐसा है जिसके खाते में 15 लाख आए हों. बैंक की लाइन में कई गरीबों की जान चली गई लेकिन सरकार ने कोई मदद नहीं की. अगर किसी ने उन परिवारों की मदद की तो वो समाजवादी पार्टी ने की. हमने ऐसे परिवारों को दो-दो लाख रुपये की मदद दी.''

पीएम एक्सप्रेस वे चल लेंगे तो साइकिल का बटन दबाएंगे अखिलेश ने कहा, ''हमने एक विज्ञापन की बात कही थी लेकिन हमें नहीं पता था कि प्रधानमंत्री इसको इतना इमोशनल तौर पर ले लेंगे. उन्होंने हमें कभी कुछ भी कहा हमने बुरा नहीं माना. हमारे एक्सप्रेस वे का मजाक बनाया, हमने कुछ नहीं कहा. लेकिन मैं कहता हूं कि ऐसा एक्सप्रेस वे देश में किसी सरकार ने नहीं बनाया. प्रधानमंत्री जी कहते हैं कि हमारी सड़कों के गड्ढे बोलते हैं लेकिन मैं दावे के साथ कहता हूं कि अगर वो एक्सप्रेस वे पर एक बार चल लेंगे तो साइकिल का बटन दबा देंगे.''

दुनिया घूमे पीएम हमारे लिए क्या लाए? अखिलेश ने कहा, ''उन्हें पता नहीं है कि यूपी में पुलिस अब थाने के अलावा सौ नंबर से भी चलने का काम कर रही है. वैसे तो प्रधानमंत्री जी दुनिया के तमाम देशों में घूमकर आए हैं लेकिन सवाल ये है कि वो आपके और हमारे लिए लाए क्या ? दुनिया में जो भी विकसित देश हैं उन्होंने भी अपनी पुलिस के लिए यही इंतजाम किया है. 100 सेवा से पुलिस की छवि भी सुधरेगी.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी से मुलाकात के बाद सायोनी घोष-काकोली ने शेयर की तस्वीर, क्या दिया संकेत?
PM मोदी से मुलाकात के बाद सायोनी घोष-काकोली ने शेयर की तस्वीर, क्या दिया संकेत?
15 अगस्त पर हमले की फिराक में खालिस्तानी समर्थक! एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट
15 अगस्त पर हमले की फिराक में खालिस्तानी समर्थक! एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट
पाकिस्तान से जंग हुई तो क्या भारत के खिलाफ उतरेंगे तुर्किए-सऊदी? ‘मुस्लिम NATO’ प्लान जानिए
पाकिस्तान से जंग हुई तो क्या भारत के खिलाफ उतरेंगे तुर्किए-सऊदी? ‘मुस्लिम NATO’ प्लान जानिए
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन ले जाने वाली पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन ले जाने वाली पहली ट्रेन

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget