एक्सप्लोरर

सीएम योगी के शपथ पर अखिलेश यादव ने दी पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कुछ कहा?

UP Cabinet: अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि शपथ सिर्फ सरकार बनाने की नहीं, जनता की सच्ची सेवा की भी लेनी चाहिए.

UP Cabinet: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को पूर्ण बहुमत दिलाने वाले योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को लगातार दूसरी बार प्रदेश के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली. उनके साथ 52 मंत्रियों को भी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने भव्य समारोह में शपथ दिलाई. 52 मंत्रियों में 18 कैबिनेट और 14 राज्यमंत्री हैं. सीएम योगी के शपथ के बाद अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बधाई दी और तंज कसा. उन्होंने कहा, ''नई सरकार को बधाई कि वो सपा के बनाए स्टेडियम में शपथ ले रही है. शपथ सिर्फ सरकार बनाने की नहीं, जनता की सच्ची सेवा की भी लेनी चाहिए.''

सूत्रों के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को फोन कर अखिलेश यादव को शपथ ग्रहण समारोह में आने का न्योता दिया था. हालांकि आज के समारोह में अखिलेश नहीं पहुंचे. सपा प्रमुख ने 21 मार्च को शपथ समारोह में जाने के सवाल पर कहा था कि ''मुझे नहीं लगता है कि मैं शपथ ग्रहण में जाऊंगा, ना मुझे बुलाया जाएगा.'' 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा समेत तमाम केंद्रीय मंत्री और कई राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री योगी और उनके कैबिनेट मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बने. लखनऊ के शहीद पथ के निकट स्थित ‘भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम’ में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 49 वर्षीय योगी आदित्यनाथ को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

गोरखपुर से पांच बार सांसद रहे योगी आदित्‍यनाथ ने 2017 में पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद 2022 के विधानसभा चुनावों में फिर से पार्टी को पूर्ण बहुमत से जीत दिलाने में सफल रहे हैं. मार्च में संपन्न 403 सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में बीजेपी और उसके सहयोगी दलों को कुल 273 सीटों पर जीत मिली है.

CM Yogi Cabinet: डो डिप्टी सीएम समेत कुल 52 मंत्रियों ने ली शपथ, जानिए योगी मंत्रिमंडल के हर मंत्री के बारे में सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget