एक्सप्लोरर

आकाश आनंद को दोगुनी ताकत के साथ क्यों वापस लाईं मायावती? जानें पीछे की पूरी कहानी

लोकसभा चुनाव में आकाश आनंद ने नगीना में पहली चुनावी सभा की थी और यहां उनके भाषण की खूब तारीफ हुई. हालांकि, यहां से बसपा का उम्मीदवार चौथे स्थान पर रहा.

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने करीब डेढ़ महीने बाद अपना फैसला पलटते हुए भतीजे आकाश आनंद को बसपा का नेशनल को-ऑर्डिनेटर बना दिया है. इस बार आकाश आनंद की ताकत भी दोगुनी कर दी गई है. पहले वह नेशनल को-ऑर्डिनेटर तो थे, लेकिन उनके पास उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी नहीं थी. इस बार उन्हें यूपी का कार्यभार भी मिला है. उपचुनाव से ठीक पहले आकाश आनंद की वापसी ने कई चर्चाओं को जन्म दे दिया है. हर कोई इस सियासी कदम के पीछे की वजह जानना चाहता है.

लोकसभा चुनाव के दौरान मायावती ने आकाश आनंद को अपरिपक्व बताकर पार्टी को-ऑर्डिनेटर के साथ ही अपने उत्तराधिकारी के दायित्व से भी मुक्त कर दिया था. मायावती भांप चुकी थीं कि ये चुनाव आकाश आनंद को लॉन्च करने का नहीं है इसलिए बीच चुनाव से उन्हें बाहर कर दिया. शायद आकाश आनंद को लॉन्च करने की टाइमिंग ठीक नहीं थी, जिसे मायावती ने सुधार लिया. अब लग रहा है कि मायावती का आकाश आनंद को हटाना वो रणनीतिक फैसला था, जिसमें आगे के हमले से पहले दो कदम पीछे चला जाता है. 

आकाश आनंद से बसपा पदाधिकारी भी प्रभावित
लोकसभा चुनाव के स्टार प्रचारकों में आकाश आनंद का भी नाम था और उन्होंने कुछ रैलियां भी कीं, लेकिन सीतापुर की चुनावी सभा के दौरान उनके विवादित बयान के बाद मायावती ने उन्हें हटाने का फैसला किया. उनकी रैलियों और जनसभाओं का भले ही चुनावी नतीजों पर असर न दिखा हो, लेकिन बसपा पदाधिकारियों को उन्होंने खूब प्रभावित किया. चुनाव में हार की समीक्षा बैठकों के दौरान मायावती से मिलने वाले अधिकतर पदाधिकारियों ने आकाश की वापसी की इच्छा जताई थी. 

बढ़ाई गई आकाश आनंद की ताकत
रविवार को पहली समीक्षा बैठक में आकाश को आशीर्वाद देते हुए मायावती ने कहा कि अब से हर मीटिंग और हर फैसले में आकाश सबसे अहम भूमिका निभाएंगे और पार्टी नेताओं को उन्हें सहयोग करना होगा. मायावती ने कहा कि बहुत लोगों ने चुनाव के दौरान आकाश आनंद की मीटिंग में अनुशासनहीनता बरती है, लेकिन अब अनुशासन के साथ आना होगा. आने वाले उपचुनाव में भी पार्टी के अहम फैसलों में आकाश आनंद की भूमिका होगी. उम्मीदवारों के चयन में भी उनका भूमिका होगी

आकाश से कैसे बसपा को होगा लाभ?
आकाश आनंद युवा चेहरा हैं और बसपा अब इस युवा चेहरे के जरिए सियासयत करेगी. वह मायावती के लिए तुरुप का इक्का हैं.  साथ ही दलित पॉलिटिक्स में भी बसपा को मजबूती मिलेगी. मायावती उस पड़ाव पर हैं, जहां से वह दलित सियासत को आगे की दिशा दिखाएंगी.

यह भी पढ़ें:-
18th Lok Sabha’s first session: संसद शुरू होने से पहले ही पीएम मोदी ने विपक्ष को दे दिया अल्टीमेटम, जानें क्या कहा

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET के सेकंड टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, PM मोदी मीडिया को कर सकते हैं संबोधित, कौन से बिल लाएगी सरकार?
कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, PM मोदी मीडिया को कर सकते हैं संबोधित, कौन से बिल लाएगी सरकार?
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget