एक्सप्लोरर

अकाली दल ने कहा- हमारे चिंता जताने के बावजूद BJP नेतृत्व का मुद्दे का समाधान नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण

शिअद ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कृषि सुधार विधेयकों को लेकर भाजपा नेतृत्व को पार्टी की चिंताओं से अवगत कराने के बावजूद मुद्दों को सुलझाया नहीं गया. शिअद ने कांग्रेस और आप पर किसानों के साथ धोखा करने का आरोप भी लगाया.

चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कृषि सुधार विधेयकों को लेकर बीजेपी नेतृत्व को पार्टी की चिंताओं से अवगत कराने के बावजूद मुद्दों को सुलझाया नहीं गया. शिअद ने इसके साथ ही सभी राजनीतिक दलों से विधेयकों के खिलाफ उसके 'संघर्ष' में शामिल होने की अपील भी की

शिअद ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) पर किसानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन दलों ने लोकसभा में विधेयकों को पारित करने को लेकर विरोध नहीं जताया. सत्तारूढ़ भाजपा की सबसे पुरानी सहयोगी पार्टियों में से एक अकाली दल तीन कृषि विधेयकों का जबरदस्त विरोध कर रही है.

हरसिमरत कौर बादल ने तीन कृषि विधेयकों के विरोध में गुरुवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था. वह नरेंद्र मोदी सरकार में शिअद से एकमात्र मंत्री थीं. ये विधेयक गुरुवार को लोकसभा में पारित हुए थे.

किसानों के न्याय के लिये जारी रखेंगे संघर्ष शिअद के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने यहां ऑनलाइन प्रेस वार्ता के दौरान कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा ने हमारे चिंता व्यक्त करने और किसान समुदाय की भावनाओं को केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचाए जाने के बावजूद मुद्दों का समाधान नहीं किया.'

उन्होंने कहा, 'हालांकि, हम किसानों के प्रति अपने कर्तव्यों को लेकर असफल नहीं होंगे और उनके एवं पंजाब के लिए न्याय सुनिश्चित करने को लेकर संघर्ष जारी रखेंगे.' चंदूमाजरा ने इस मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों से '‘एक सोच और एक मंच'’ का गठन करने की अपील की. शिअद ने कृषि विधेयकों के खिलाफ मतदान किया था और अपने सदस्यों को व्हिप जारी कर कहा है कि वह राज्यसभा मे इसका विरोध करें.

कांग्रेस और आप किया धोखा चंदूमाजरा ने कांग्रेस और आप पर इस मुद्दे पर किसानों को धोखा देने का प्रयास करने का आरोप लगाया .उन्होंने कहा, ‘'एक तरफ ये राजनीतिक दल पंजाब में कृषि विधेयकों का विरोध कर रहे हैं लेकिन उन्होंने एक दूसरे के साथ सांठगांठ कर ली है और वे दिल्ली में इन विधेयकों का विरोध नहीं कर रहे हैं .'’

चंदूमाजरा ने कहा कि न तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और न ही आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इन विधेयकों के खिलाफ कोई शब्द बोला और दोनों ही दल इस मुद्दे पर घड़ियाली आंसु बहा रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

कोरोना: दुनियाभर में अबतक साढ़े 9 लाख लोगों की मौत, 3 करोड़ संक्रमितों में से 2.25 करोड़ हुए ठीक

कंगना रनौत ने अब शेयर की बॉलीवुड के आठ आतंकियों की लिस्ट, बोली- इंडस्ट्री को इनसे बचाओ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget