एक्सप्लोरर

आजम खान की लोकसभा में सांसद रमा देवी पर आपत्तिजनक टिप्पणी

बता दें कि जिस वक्त आजम खान ने रमा देवी के लिए ये टिप्पणी की उस वक्त बिहार के शिवहर से बीजेपी सांसद रमा देवी सदन की अध्यक्षता कर रही थीं.

नई दिल्लीः तीन तलाक बिल पर लोकसभा में चर्चा चल रही है और इस बीच लोकसभा में रामपुर के सांसद आजम खान के बयान को लेकर हंगामा हो गया है. आजम खान ने बीजेपी की सांसद रमा देवी के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की. आजम खान ने चर्चा के दौरान अध्यक्ष रमा देवी के लिए कहा कि 'आप मुझे इतनी अच्छी लगती हैं कि मेरा मन करता है कि आप की आंखों में आंखों डाले रहूं.' इसके बाद सदन में हंगामा हो गया और सांसदों ने आजम खान से इसके लिए माफी की मांग की.

बता दें कि उस वक्त बिहार के शिवहर से बीजेपी सांसद रमा देवी सदन की अध्यक्षता कर रही थीं. हालांकि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सांसद का बचाव किया और कहा कि मुझे नहीं लगता कि आजम खान के कहने का मतलब किसी भी तरह से रमा देवी का अपमान करने से था. ये बीजेपी के सांसद बेहद अशिष्ट हैं तो ये उंगुली उठाने वाले कौन होते हैं.

इसके बाद सदन की अध्यक्षता कर रही रमा देवी ने कहा कि ये बात करने का तरीका नहीं है और इस कथन को मिटाना होगा. इसके जवाब में आजम खान ने कहा- आप बहुत सम्माननीय हैं और आप मेरी बहन की तरह हैं. 

चेयर पर बैठी रमादेवी से आजम खान की कही गई बात पर लोकसभा में हंगामा हो गया और बाद में चेयर ने कहा इसको हटाइए. सरकार के मंत्री अर्जुन मेघवाल ने भी कहा कि आप आप अपने शब्द वापस कीजिए. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मेरे पिछले 19 साल के इतिहास में किसी सदस्य ने चेयर के खिलाफ ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं किया, उनको माफी मांगनी चाहिए. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ जिन शब्दों का प्रयोग किया है उसको स्वीकार नहीं किया जा सकता है. वहीं स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि सदन की गरिमा का ध्यान रखा जाना चाहिए.

आजम खान के रमा देवी को बहन समान बताने के बावजूद माफी मांगने की सांसदों की मांग बरकरार रही जिसके बाद आजम खान ने माफी मांगने से इंकार कर दिया और सदन से बाहर चले गए.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेजीनगर उपचुनाव: हुमायूं कबीर ने चला दांव, गुलाम नबी आजाद को टिकट
रेजीनगर उपचुनाव: हुमायूं कबीर ने चला दांव, गुलाम नबी आजाद को टिकट
नंदीग्राम में TMC के अबू ताहिर ने कर दिया खेल, BJP को समर्थन, ममता को दी चुनौती
नंदीग्राम में TMC के अबू ताहिर ने कर दिया खेल, BJP को समर्थन, ममता को दी चुनौती
नेपाल बाढ़: भारत ने काठमांडू भेजी मदद की 8वीं खेप; अब तक 1300 से ज्यादा की मौत
नेपाल बाढ़: भारत ने काठमांडू भेजी मदद की 8वीं खेप; अब तक 1300 से ज्यादा की मौत
Xप्लेन: दिल्ली में जुटेगी दुनिया की आधी ताकत? BRICS को 7 सवालों के जवाब में समझें
दिल्ली में जुटेगी दुनिया की आधी ताकत? BRICS को 7 सवालों के जवाब में समझें

वीडियोज

Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report
Sandeep Chaudhary | Haldwani Purification Case: खरगे का अपमान बिगाड़गी BJP का खेल? | UP | ABP News
Mahadangal | UP Election 2027: यूपी के चुनाव में अहीर-जहीर बनाम भगवा 'तीर'! | Chitra Tripathi | ABP
Bigg Boss 20 Episode 2 Review: Gullu, Aasif & Yung DSA में कौन बनेगा पहला Captain?
Juhi Mui: 😯Sanyam की नाराजगी में Juhi ने खुद को दी सजा! छोटी बांधकर बढ़ाई अपनी परेशानी। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेजीनगर उपचुनाव: हुमायूं कबीर ने चला दांव, गुलाम नबी आजाद को टिकट
रेजीनगर उपचुनाव: हुमायूं कबीर ने चला दांव, गुलाम नबी आजाद को टिकट
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
भारत न्यूजीलैंड दौरा: दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
Indore Jalebi Recipe: घर में कैसे बनाएं इंदौर की मशहूर जलेबी? इस आसान रेसिपी से मिलेगा गजब स्वाद
घर में कैसे बनाएं इंदौर की मशहूर जलेबी? इस आसान रेसिपी से मिलेगा गजब स्वाद
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
Embed widget