एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस के चलते 50% विमान हुए खड़े, 98 कंपनियों में से कई अप्रैल के अंत तक हो सकती हैं बंद

कोरोना वायरस का प्रभाव विमान सर्विस पर भी पड़ रहा है. बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से देश में 4 मौतें हो चुकी हैं.

नई दिल्ली: प्राइवेट जेट में उड़ान भरना हमेशा अमीरों का शगल माना गया है. लेकिन कोरोना वायरस के चलते प्राइवेट जेट अब जमीन पर आ टिके हैं. हालात यह हो गए हैं कि प्राइवेट जेट कंपनियों का तकरीबन 50 प्रतिशत कारोबार खत्म हो चुका है. हालात यही रहे तो आने वाले दिनों में कई प्राइवेट जेट कंपनियों पर ताले लटक जाएंगे. बड़े पैमाने पर एविएशन सेक्टर में नौकरियां चली जायेगी.

10 चार्टर प्लेन के फ्लीट के साथ संचालन करने वाली देश की बड़ी नॉन scheduled फ्लाइट ऑपरेटर है क्लब वन एयर. कंपनी के सीईओ (टेक्निकल) संजय जुल्का ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में बताया कि हमारे 10 एयरक्राफ्ट में से अमूमन 6-7 एयरक्राफ्ट हमेशा ऑपरेट करते हैं. लेकिन, कोरोना वायरस के चलते लगभग 50 प्रतिशत फ्लाइट कैंसिल हैं.

अब दिन में सिर्फ 2 या अधिकतम 3 फ्लाइट ही जा रही हैं. कोरोना वायरस के चलते इवेंट्स, सेमिनार, मीटिंग्स, रैली सब कैंसिल हो चुकी हैं. हमारे ग्राहक अधिकतर नेता और कॉर्पोरेट होते हैं. ये लोग ट्रेवल ही नहीं कर रहे हैं. अमीर लोग यात्रा करने से परहेज कर रहे हैं जिसके चलते व्यापार प्रभावित हो रहा है. सिर्फ मेडिकल सुविधा वाले चार्टर पहले की तरह चल रहे हैं. जुल्का ने बताया कि अगर आगे भी यही स्थिति बनी रहती है तो आगे चलकर तनख्वाह कम की जा सकती हैं, नौकरियों पर भी संकट आ सकता है.

देश भर में नॉन scheduled ऑपरेटर्स के संगठन बिजनेस एयरक्राफ्ट ऑपरेटर्स एसोसिएशन (BAOA) के मैनेजिंग डायरेक्टर आर के बाली ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि देश भर में प्राइवेट चार्टर प्लेन और प्राइवेट हेलीकॉप्टर की संख्या लगभग 450 के आस पास है. पूरे उद्योग का व्यापार कोरोना वायरस के चलते 50 प्रतिशत तक गिर गया है. पहले 450 विमानों में से लगभग 50 प्रतिशत एक समय पर उड़ान भरते थे. अब इस संख्या का भी 50 प्रतिशत नुकसान कोरोना वायरस के चलते हो चुका है.

हेलीकॉप्टर सेवा मुख्य तौर पर मेडिकल फ्लाइंग और तीर्थ स्थल भ्रमण के लिए उपयोग में आती है. मेडिकल फ्लाइंग तो जारी है लेकिन, तीर्थ भ्रमण वाली फ्लाइंग पूरी तरह से लगभग बंद हो गयी है. ऐसे में हेलीकॉप्टर सर्विस देने वाली कंपनियों को तो समझ ही नहीं आ रहा कि किस तरह से काम करें. उनके सामने बहुत बड़ा संकट खड़ा हो गया है.

फिलहाल, इस क्षेत्र में 98 कंपनियां हैं. लेकिन, अगर हालात यही रहे तो कंपनियों की संख्या कम हो जाएगी. हमारी सरकार से मांग है कि इस समय पर एविएशन सेक्टर की मदद की जाए. इस समय पर एविएशन में मुनाफे की बात तो छोड़ ही दीजिये. कारोबार को बचाये रखने के लिए भी सरकार से पैकेज की जरूरत है. अगर हालात ऐसे ही रहे तो अप्रैल अंत तक कंपनियां बंद होनी शुरू हो जाएंगी.

ये भी पढ़ें-

Coronavirus: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म '83' की रिलीजिंग डेट पर लगी रोक

कोरोनाः पाकिस्तानी जनता के लिए ऋषि कपूर ने जताई चिंता, बोले इंसानियत जिंदाबाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर में 2 लोगों की हत्या के बाद बवाल, CM हाउस के बाहर रखे शव
मणिपुर में 2 लोगों की हत्या के बाद बवाल, CM हाउस के बाहर रखे शव
उपचुनाव जीत पर विजय सरकार का गिफ्ट, मदुरंतकम-धारापुरम में हजारों करोड़ का पैकेज जारी
उपचुनाव जीत पर विजय सरकार का गिफ्ट, मदुरंतकम-धारापुरम में हजारों करोड़ का पैकेज जारी
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
नेहा बोरा पहुंचीं हाई कोर्ट, दिल्ली पुलिस के नोटिस को दी चुनौती
नेहा बोरा पहुंचीं हाई कोर्ट, दिल्ली पुलिस के नोटिस को दी चुनौती

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget