एक्सप्लोरर

दिल्ली-एनसीआर में छायी धुंध की परत, हवा की गुणवत्ता हुई खराब

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब हो चली है. एक्यूआई 245 तक पहुंच गया है जो अच्छा नहीं है. पंजाब और हरियाणा के किसानों की ओर से पराली जलाना दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण बढ़ने का बड़ा कारण माना जाता है.

नई दिल्ली: थोड़ी राहत के बाद राष्ट्रीय राजधानी के ऊपर फिर से धुंध की परत छाने लगी है. रविवार को दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब हो गई. वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 245 पर पहुंच गया, जो खराब श्रेणी में आता है. राजधानी के पास के क्षेत्रों गाजियाबाद, फरीदाबाद, नोएडा, बागपत, मुरथल में एक्यूआई क्रमश: 287, 233, 275, 258 और 245 दर्ज किया गया.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा के करनाल जिले में हवा की गुणवत्ता रातोंरात ‘‘बहुत खराब’’ पर पहुंच गई, जहां एक्यूआई सूचकांक 351 को छू गया.

0 और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी का माना जाता है.

शनिवार को, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पड़ोसी राज्यों में पराली के जलने से निकलने वाले धुआं दिल्ली पहुंचने लगा है और हवा की गुणवत्ता बिगड़ने लगी है.

उन्होंने कहा, ‘‘व्यापक रूप से कहा गया है कि दिल्ली में आने वाला धुआं हरियाणा के करनाल में पराली जलने के कारण आता है.’’

केंद्र सरकार द्वारा संचालित वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (सफर) ने कहा कि पराली जलने से निकलने वाला धुआं 15 अक्टूबर तक दिल्ली के प्रदूषण का छह फीसदी हिस्सा बन जाएगा.

ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के 10 सदस्यीय कार्य बल ने शुक्रवार को पंजाब और हरियाणा से पराली जलने की घटनाओं और दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता पर इसके संभावित प्रभाव को लेकर एक बैठक आयोजित की थी.

अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा और पंजाब की ओर से आने वाली हवाओ के चलते पराली से होने वाले प्रदूषण को लेकर चिंता जताई है. केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा है, ‘’साल के बाकी महीनों में दिल्ली का प्रदूषण 25 फीसदी तक कम हुआ, लेकिन अक्टूबर-नवंबर में पड़ोसी राज्यों से पराली जलने का धुआं खतरनाक प्रदूषण कर रहा है. धुआं आना शुरू हो गया है. हम दिल्ली वाले अपने स्तर पर जो मुमकिन है, वो सब कदम उठा रहे हैं.’’

मामल्लापुरम समुद्र तट पर घूमते वक्त पीएम मोदी के हाथ में क्या था? खुद उन्होंने आज ट्वीट कर बताया

महाराष्ट्र: 'भाईचारे, युवाओं और महिलाओं' पर केंद्रित हुआ कांग्रेस का सोशल मीडिया अभियान

हरियाणा: बीजेपी ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं को 60 मिनट में कर्ज देने और 2022 तक सबको पक्का मकान का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget