एक्सप्लोरर

Air India Flight: 2.5 घंटे की फ्लाइट, 5 घंटे तक एयर इंडिया देता रहा एक ही जवाब- असुविधा के लिए खेद है

Air India Flight Delayed: दिल्ली से कोलकाता जा रहे यात्रियों ने कहा कि उनको हर बार पूछने पर यही बताया गया कि फ्लाइट बस आधे घंटे में टेक ऑफ करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

Air India Flight Delayed: सरकार से टेक ओवर करने के बाद भले ही टाटा ने एयर इंडिया का लोगो बदल दिया हो लेकिन लगता है कि उसकी सेवाएं जस की तस हैं. हाल ही में एयर इंडिया की फ्लाइट AI762 भारतीय समयानुसार रात 9 बजे दिल्ली से कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाली थी लेकिन वो तय समय से 5 घंटे ज्यादा लेट हो गई.

जितनी बार भी पैसेंजर फ्लाइट स्टेटस पूछने जाते उनको एक ही जवाब दिया जाता कि फ्लाइट टेक्निकल कारणों से लेट है, हमें असुविधा के लिए खेद है. 9 बजे उड़ने वाली यह फ्लाइट 5 घंटे की देरी से रात दो बजे कोलकाता के लिए उड़ सकी. पैसेंजर के पास कोई रास्ता नहीं था सिवाए इसके कि वह देर रात कोलकाता जाने के लिए किसी दूसरी फ्लाइट का इंतजाम करते या फिर वह मजबूरन एयरपोर्ट पर ही अपनी फ्लाइट के इंतजार में बैठे रहते. यहां यह बताना जरूरी है कि देर रात 11 बजे कोलकाता के लिए कोई सीधी फ्लाइट थी भी नहीं. 

क्या बोले AI 762 के यात्री? 
इस फ्लाइट से ट्रैवेल करने वाले सीनियर डॉक्टर सौरदीप्त चंद्रा ने कहा, 'दिल्ली से कोलकाता के लिए हमारी फ्लाइट AI 762, 7 नवंबर को रात 9 बजे उड़ान भरने वाली थी. हमें 4.30 बजे बताया गया कि फ्लाइट उड़ान भरने में एक घंटा लेट हो जाएगी. हम जब एयरपोर्ट पहुंचे तो हमने उनसे पूछा कि फ्लाइट के उड़ने में कितना समय लगेगा.

उन्होंने कहा, पूरे टाईम हम उनसे पूछते रहे कि कितना टाइम लगेगा और पूरे समय वो हमें यह बताते रहे कि बोर्डिंग 10 मिनट में शुरू हो जाएगी, हम असुविधा के लिए माफी चाहते हैं. ऐसा करते-करते दो घंटे से अधिक समय हो गया फिर उन्होंने बताया कि किसी तकनीकि खामी के कारण ऐसा हुआ है.

डॉ सौरदीप्त ने कहा, वह कोलकाता अपने कुछ मरीजों का इलाज करने के लिए जा रहे थे और वह नहीं पहुंच सके क्योंकि फिर वह घर लौट आए. अब उनके अपने मरीजों को देखने के लिए दूसरे दिन जाना पड़ेगा. उन्होंने कहा, यह पूरी तरह से प्रोफेशनलिज्म नहीं था.

ये भी पढ़ें: नीतीश 'कंट्रोल' तो अब RJD 'अनकंट्रोल'! BJP को घेरने के चक्कर में क्या-क्या बोल ये गई पार्टी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी से छिनेगी TMC? चुनाव आयोग से मिला बागी सांसदों का गुट, दो-तिहाई MLA के समर्थन का दावा
ममता बनर्जी से छिनेगी TMC? चुनाव आयोग से मिला बागी सांसदों का गुट, दो-तिहाई MLA के समर्थन का दावा
Delhi Terror Conspiracy: ISI के नेटवर्क का पर्दाफाश, दिल्ली में हमले की साजिश रच रहे 4 आरोपी गिरफ्तार
ISI के नेटवर्क का पर्दाफाश, दिल्ली में हमले की साजिश रच रहे 4 आरोपी गिरफ्तार
‘सुप्रीम कोर्ट में ऐसा कुछ नहीं कहा’, E20 को एक्सपेरिमेंट बताने वाले दावे पर सरकार का बड़ा बयान
‘सुप्रीम कोर्ट में ऐसा कुछ नहीं कहा’, E20 को एक्सपेरिमेंट बताने वाले दावे पर सरकार का बड़ा बयान
मेघालय का 'हनीमून मर्डर केस': सोनम रघुवंशी की जमानत के खिलाफ पुलिस पहुंची सुप्रीम कोर्ट, शुक्रवार को सुनवाई
मेघालय का 'हनीमून मर्डर केस': सोनम रघुवंशी की जमानत के खिलाफ पुलिस पहुंची SC, शुक्रवार को सुनवाई

वीडियोज

WhatsApp के नए फीचर यूजरनेम पर सरकार ने क्यों लगाया बैन?
बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, रजिस्ट्रेशन में अफरातफरी
दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती, बोलीं- 'इंशा अल्लाह...'
अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती, बोलीं- 'इंशा अल्लाह...'
MP की जिस दतिया सीट से अयोग्य घोषित हुए कांग्रेस के राजेंद्र, वहां उपचुनाव का ऐलान, आ गई तारीख
MP की जिस दतिया सीट से अयोग्य घोषित हुए कांग्रेस के राजेंद्र, वहां उपचुनाव का ऐलान, आ गई तारीख
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Super Subbu Review: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज, अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाती फिर संभलती कहानी
सुपर सुब्बू रिव्यू: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
Over Height DJ Viral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठकर जा रहा था डीजेवाला, पेड़ से टकराकर गिरा नीचे; देखें वीडियो
ओवरहाइट DJ पर बैठकर जा रहा था डीजेवाला, पेड़ से टकराकर गिरा नीचे; देखें वीडियो
CBSE Compartment Exam: CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget