एक्सप्लोरर

Air India Flight: रूस में फंसे यात्रियों को सैन फ्रांसिस्को भेजने के लिए एअर इंडिया ने भेजी फ्लाइट, कल हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

Delhi To San Francisco Air India Flight: दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को इंजन में खराबी आने के बाद रूस मागदान बंदरगाह पर उतारा गया था.

Air India Ferry Flight: दिल्ली से अमेरिका जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट को तकनीकी खराबी की वजह से रूस के एक छोटे बंदरगाह पर उतारा गया था. वहां पर कई यात्री अभी फंसे हुए हैं जिसमें अमेरिका के यात्री भी शामिल हैं. ऐसे में एयर इंडिया ने यात्रियों को अपनी डेस्टिनेशन पर पहुंचाने के लिए रूस के मैगाडन के लिए एक फेरी फ्लाइट भेजी है.

वहीं, इस मामले पर अमेरिका भी गहरी नजर बनाए हुए है. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, एयर इंडिया ने बुधवार (07 जून) दोपहर को एक फेरी फ्लाइट रूस के मैगाडन के लिए भेजी है. जहां पर कुल 232 लोग फंसे हुए हैं. जिनमें 216 यात्री हैं और 16 क्रू मेंबर हैं. ये मंगलवार (06 जून) से इसी बंदरगाह पर फंसे हुए हैं. दरअसल, एयर इंडिया की एक फ्लाइट दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को के लिए जा रही थी. इसके बाद विमान में तकनीकी खराबी आ गई और इसे रूस के मैगाडन में लैंड कराना पड़ा.

मैगाडन में नहीं हैं जरूरती सुविधाएं

रूस में एक छोटे सुदूर पूर्वी बंदरगाह शहर होने की वजह से मैगाडन में जरूरती सुविधाओं का अभाव है. ऐसे में इन यात्रियों के रुकने का भी इंतजाम नहीं हो सका है. वहीं, इस मामले में अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रिंसिपल डिप्टी प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा है, “हम अमेरिका आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट के रूस में लैंडिग की घटना से परिचित हैं और मामले पर करीबी से नजर रख रहे हैं. एयर इंडिया वहां पर फंसे यात्रियों को निकालने के लिए और यूएस में पहुंचाने के लिए दोपहर में एक प्लेन भेज रहा है.” वहीं, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "हमने एक फ्लाइट भेजी है और वो अभी निकल चुकी है. उसे पहुंचने में 6 से 6.30 घंटे लगेंगे."

क्या कहना है एयर इंडिया का?

इस मामले पर एयर इंडिया ने एक अपडेट जारी किया है और कहा है कि बुधवार को दोपहर में 1 बजे के करीब मुंबई से एक फेरी फ्लाइट निकलने वाली है. ये फ्लाइट यात्रियों को मैगाडन से निकालकर सैन फ्रांसिस्को लेकर जाएगी. साथ ही फ्लाइट में यात्रियों के लिए खाना-पीना और दूसरी जरूरत की चीजें भी रखी गई हैं. एयरलाइन ने कहा, “एयर इंडिया को अपने सभी यात्रियों की फिक्र है. हम जल्द से जल्द ऑपरेशन को पूरा करने के लिए एक फेरी फ्लाइट का इंतजाम कर रहे हैं.”

ये भी पढ़ें: Air India Flight: दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में आई खराबी, रूस में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget