एक्सप्लोरर

Air India Flight: एअर इंडिया की फ्लाइट की विंडशील्ड में आई दरार, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई लैंडिंग

Air India Flight News: एअर इंडिया की फ्लाइट की दिल्ली एयरपोर्ट पर प्रायोरिटी लैंडिंग हुई है. फ्लाइट पुणे से आ रही थी.

Air India Flight Priority Landing: दिल्ली आ रही एअर इंडिया की एक फ्लाइट के पायलट ने मंगलवार (18 अप्रैल) को दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट (IGI Airport) पर प्रायोरिटी लैंडिंग के लिए कहा. विंडशील्ड में दरार के बाद प्लेन दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से उतारा गया. ये फ्लाइट पुणे से आ रही थी. इससे पहले दिन में दिल्ली से श्रीनगर जा रहे स्पाइसजेट के एक विमान को कॉकपिट में खराबी की गलत चेतावनी के कारण आईजीआई एयरपोर्ट पर वापस उतारना पड़ा था. 

स्पाइसजेट एयरलाइन ने एक बयान में कहा था कि दिल्ली से श्रीनगर जा रहे स्पाइसजेट के विमान बी737, जिसकी उड़ान संख्या एसजी-8373 थी, उसे कॉकपिट में एएफटी कार्गो फायर लाइट जलने के कारण वापस दिल्ली में उतारना पड़ा. स्पाइसजेट ने कहा कि बाद में कैप्टन की ओर से की गई कार्रवाई से बत्ती बुझ गई और सभी परिचालन मापदंडों को सामान्य पाया गया.

स्पाइसजेट ने क्या कहा था?

बयान में कहा गया कि बाद में एएफटी कार्गो के खुलने पर आग या धुएं का कोई निशान नहीं मिला और प्रारंभिक आकलन के आधार पर चेतावनी को गलत पाया गया. विमान में 140 यात्री सवार थे और सभी को सुरक्षित रूप से विमान से उतारा गया. 

इंडिगो की फ्लाइट की हुई थी आपातकालीन लैंडिंग

इससे पहले शनिवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 230 यात्रियों को लेकर जा रहे एक विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद आपात स्थिति घोषित की गई थी. पश्चिम बंगाल जाने वाली एक इंडिगो की फ्लाइट शाम 4 बजे के आसपास उतरने वाली थी, लेकिन इसकी दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई.

एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि दिल्ली से बागडोगरा, बंगाल जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 6282 एहतियात के तौर पर दिल्ली लौट आई. पायलट ने एक तकनीकी समस्या देखी और टर्नबैक का अनुरोध किया. विमान सुरक्षित रूप से उतरा और आवश्यक निरीक्षण किया गया. यात्रियों को बागडोगरा ले जाने के लिए एक वैकल्पिक विमान उपलब्ध कराया गया था. 

ये भी पढ़ें- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
CJP Protest: जंतर-मंतर के पास इंटरनेट बंद करने का जिक्र कर भड़की कांग्रेस, कहा - 'इसका मकसद...'
जंतर-मंतर के पास इंटरनेट बंद करने का जिक्र कर भड़की कांग्रेस, कहा - 'इसका मकसद...'
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget