एक्सप्लोरर

Air India Bomb Threat: मुंबई से केरल जा रहे एयर इंडिया के विमान में बम की खबर! तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित

Air India Flight Bomb Threat: तिरुवनंतपुरम केरल के सबसे प्रमुख एयरपोर्ट्स में से एक है. इस एयरपोर्ट की देश के प्रमुख शहरों के साथ खाड़ी के देशों के साथ भी कनेक्टिविटी है.

Air India Bomb Threat: केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार (22 अगस्त) को हड़कंप मच गया. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से आई एयर इंडिया फ्लाइट में बम होने की खबर मिली, जिसके बाद आनन-फानन में तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई. यात्रियों को बाहर निकाला गया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया. हालांकि, बम की खबर की वजह से पूरे एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया.

एयरपोर्ट की तरफ से बताया गया कि एयर इंडिया फ्लाइट 657 तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर लैंड हुई. बम की खबर के बाद इमरजेंसी घोषित कर दी गई. इसके बाद विमान को आइसोलेशन बे में रखा गया है. यात्रियों को तुरंत विमान से बाहर निकाला गया. आइसोलेशन बे में विमान को रखने की वजह से बाकी के विमानों को उससे खतरा नहीं है. फिलहाल ये जांच की जा रही है कि बम की खबर कहीं अफवाह तो नहीं है, क्योंकि ज्यादातर मामलों में ऐसा ही हुआ है.

पायलट ने दी बम की खबर, फिर एयरपोर्ट पर लागू हुई इमरजेंसी

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान की विस्तृत तरीके से जांच की जा रही है, ताकि बम का पता लगाया जा सके. मुंबई-तिरुवनंतपुरम फ्लाइट के पायलट ने एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल को बम होने की जानकारी दी थी. इसके बाद ही एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित की गई. वैसे तो एयर इंडिया फ्लाइट को सुबह 8.10 बजे तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर लैंड होना था, लेकिन बम की खबर को देखते हुए इसे जल्दी यहां लाया गया. विमान ने सुबह 5.45 बजे मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी. 

मुंबई से तिरुवनंतपुरम आ रही फ्लाइट में कुल 135 यात्री मौजूद थे. पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को बम की खबर दी, ये तो साफ हो चुका है. मगर अभी तक ये पता नहीं लगाया जा सका है कि पायलट को ये जानकारी कहां से मिली है. पुलिस जांच के बाद ही तस्वीर पूरी तरह से साफ हो पाएगी. तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट ने बताया है कि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है. एयरपोर्ट पर कामकाज प्रभावित नहीं हुआ है.

सभी यात्री और पैसेंजर सुरक्षित: एयर इंडिया

वहीं, बम होने की खबर सामने आने के बाद एयर इंडिया का बयान भी सामने आया है. एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, "22 अगस्त को मुंबई से तिरुवनंतपुरम जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI657 पर एक खास सिक्योरिटी अलर्ट का पता चला. फ्लाइट तिरुवनंतपुरम में सुरक्षित रूप से लैंड कर चुकी है और सुरक्षा एजेंसियों के जरिए जरूरी जांच के लिए आइसोनेशन बे में खड़ी कर दी गई है. सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित उतर गये हैं."

यह भी पढ़ें: एयर इंडिया की केबिन क्रू पर लंदन के होटल में हमला, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget