एक्सप्लोरर

Braj Mandal Yatra: 'अब तो तोड़ने के लिए भी नहीं बचे मुस्लिमों के घर', नूंह में बिना इजाजत शोभायात्रा पर और क्या बोले असदुद्दीन ओवैसी?

Nuh Braj Mandal Yatra: हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के बाद वीएचपी ने शोभायात्रा को पूरा करने का निर्णय लिया और इसकी तैयारियां की जा रही हैं. मामले पर असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी पर हमला किया.

Braj Mandal Jalabhishek Yatra: हरियाणा के नूंह में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) शोभायात्रा को पूरा करने का फैसला करते हुए इसकी तैयारियां कर रहा है. मामले पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी पर हमला किया. 

उन्होंने कहा, "हरियाणा की बीजेपी सरकार के आदेश के ख़िलाफ़ जाकर वीएचपी शोभा यात्रा निकालने की धमकी दे रही है. नूह की हिंसा से पहले सरकार को पता था कि यात्रा की आड़ में मुसलमानों को निशाना बनाया जाएगा. अगर मुसलमानों के ख़िलाफ़ एकतरफ़ा क़ानूनी कार्रवाई नहीं होती और असली मुजरिम को मोनू डार्लिंग न बनाया होता तो कट्टरपंथी 'परिषद' और सेना की इतनी हिम्मत नहीं होती.

उन्होंने आगे कहा, "लग रहा है कि ये बीजेपी के प्यादे नहीं है बल्कि बीजेपी इन संगठित अपराधियों के आगे बेबस है. अगर नूह में फिर से हिंसा हुई तो इसका ज़िम्मेदार सिर्फ़ हरियाणा की बीजेपी सरकार होगी. अब तो घर तोड़ने के लिए भी मुसलमान के घर नहीं बचे."

वीएचपी ने यात्रा को लेकर क्या कहा?

विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा, "सावन महीने के आखिरी सोमवार को साधुओं के आशीर्वाद से हम जलाभिषेक कर रहे हैं. हम लोग अधूरी यात्रा को पूरा करेंगे. समाज के साथ वीएचपी खड़ी है. हमारे नेता नलहर मंदिर पहुंचने वाले हैं जहां पर हिंदू समुदाय के प्रतिनिधि भी उनके साथ होंगे. सरकार और जी-20 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए इस यात्रा का प्रतीकात्मक रूप से पूरा किया जाएगा."

हरियाणा प्रशासन ने नहीं दी इजाजत

बृज मंडल यात्रा की हरियाणा प्रशासन ने इजाजत नहीं दी है. एडीजी, लॉ एंड ऑर्डर ममता सिंह ने कहा, “हमने किसी भी प्रकार की यात्रा या ग्रुप मूवमेंट के लिए मना कर दिया है. इंटरनेट सेवाएं बाधित हैं. जांच चल रही है. 250 से ज्यादा आरोपियों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.”

उन्होंने आगे कहा, “चार एसआईटी तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है. जो भी सोशल मीडिया के जरिए भड़काने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उनके अकाउंट (सोशल मीडिया) ब्लॉक कर दिए जाएंगे.”

ये भी पढ़ें: Nuh Violence: 'अधूरी शोभा यात्रा को पूरा करेगा विश्व हिंदू परिषद', नूंह में तनाव के बीच बोले VHP नेता विनोद बंसल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबीयत? एम्स ने जारी किया बयान
हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबीयत? एम्स ने जारी किया बयान
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget